अभिनवगुप्त संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

अभिनवगुप्त संस्कृत काव्यशास्त्री अभिनवगुप्त कश्मीर के निवासी थे। यह दशम शती के अंत और एकादश शती के आरंभ में विद्यमान थे। इनका काव्यशास्त्र के साथ साथ दर्शनशास्त्र पर भी समान अधिकार था। यही कारण है कि काव्यशास्त्रीय विवेचन को आप अपना उच्च स्तर पर ले गए ध्वन्यालोक पर ‘लोचन’ और नाट्यशास्त्र पर ‘अभिनव-भारती’ नामक टीकाएं … Read more

भरतमुनि संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

भरतमुनि संस्कृत काव्यशास्त्री भरत मुनि की ख्याति नाट्यशास्त्र के प्रणेता के रूप में है, पर उनके जीवन और व्यक्तित्व के विषय में इतिहास अभी तक मौन है। इस संबंध में विद्वानों का एक मत यह भी है कि भरतमुनि वस्तुतः एक काल्पनिक मुनि का नाम है। इन कतिपय मतों को छोड़ दे तो भरत मुनि … Read more

भामह संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

भामह संस्कृत काव्यशास्त्री आचार्य बलदेव उपाध्याय ने भामह का समय 6 शती का पूर्वार्द्ध निश्चित किया है। भामह कश्मीर के निवासी थे तथा इनके पिता का नाम रक्रिल गोमी था। सर्वप्रथम भामह ने ही अलंकार को नाट्यशास्त्र की परतन्त्रता से मुक्त कर एक स्वतंत्र शास्त्र या संप्रदाय के रूप में प्रतिष्ठित किया। भामह के प्रसिद्ध … Read more

दण्डी संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

दण्डी संस्कृत काव्यशास्त्री आचार्य दण्डी का समय सप्तम शती स्वीकार किया गया है। यह दक्षिण भारत के निवासी थे। दण्डी पल्लव नरेश सिंह विष्णु के सभा पंडित थे। दंडी अलंकार संप्रदाय से सम्बद्ध है तथा इनके तीन ग्रंथ उपलब्ध होते हैं ‘काव्यदर्श’, ‘दशकुमारचरित’ और ‘अवन्तिसुन्दरी कथा’। प्रथम ग्रंथ काव्यशास्त्र-विषयक है, और शेष दो गद्य काव्य … Read more

वामन संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

वामन संस्कृत काव्यशास्त्री वामन कश्मीरी राजा जयापीड़ के सभा-पंडित थे। इनका समय 800 ई. के आसपास है। इनका प्रसिद्ध ग्रंथ ‘काव्यालंकारसूत्रवृत्ति’ है।काव्यशास्त्रीय ग्रंथों में यह पहला सूत्र-बद्ध ग्रंथ है। सूत्रों की वृत्ति भी स्वयं वामन ने लिखी है। इस ग्रंथ में ५ अधिकरण है। प्रत्येक अधिकरणों में कुछ अध्याय है, और हर अध्याय में कुछ … Read more

उद्भट संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

उद्भट संस्कृत काव्यशास्त्री उद्भट कश्मीर राजा जयापीड़ के सभा-पण्डित थे। इनका समय नवम शती का पूर्वार्द्ध है। यह अलंकार वादी सिद्धांत से संबंध आचार्य हैं। इनकी तीन ग्रंथ प्रसिद्ध हैं- ‘काव्यालंकारसारसंग्रह’, ‘भामह-विवरण’ और ‘कुमारसम्भव’। इनमें से केवल प्रथम ग्रंथ उपलब्ध है जिसमे अलंकारो़ का आलोचनात्मक एवं वैज्ञानिक ढंग से विवेचन काया गया है। दण्डी के … Read more

रूद्रट संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

रूद्रट संस्कृत काव्यशास्त्री रुद्रट कश्मीर के निवासी थे तथा इनका जीवन-काल नवम शती का आरंभ माना जाता है। इनके ग्रंथ का नाम ‘काव्यालंकार’ है, जिसमें १६ अध्याय हैं और कुल ७३४ पद है। यद्यपि रुद्रट अलंकारवादी युग के आचार्य हैं, किंतु भारत के उपरांत रसका व्यवस्थित और स्वतंत्र निरूपण इनके ग्रन्थ में उपलब्ध है। नायक-नायिका-भेद … Read more

आनंदवर्धन संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

आनंदवर्धन संस्कृत काव्यशास्त्री आनंदवर्धन कश्मीर के राजा अवन्ति वर्मा के सभापंडित थे। इनका जीवन काल नवम शती का मध्य भाग है। आनंदवर्धन ने काव्यशास्त्र मे ‘ध्वनि सम्प्रदाय’ की स्थापना की। इनकी ख्याति ‘ध्वन्यालोक’ नामक अमर ग्रंथ के कारण है। इस ग्रंथ में चार उद्योग(अध्याय) है, तथा ११७ कारिकाएं(सूत्रों की व्याख्या)। काव्यशास्त्रीय आचार्यों में आनंदवर्धन एक … Read more

कुन्तक संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

कुन्तक संस्कृत काव्यशास्त्री कुंतक कश्मीर के निवासी थे तथा इन्हें ‘वक्रोक्ति’ संप्रदाय के प्रवर्तक माना जाता है। कुंतक का समय दशम शती का अंत तथा एकादश शती का आरंभ माना जाता है। इनकी प्रसिद्धि ‘वक्रोक्तिजीवितम्’ नामक ग्रंथ के कारण है। इसमें 4 उन्मेष है। कुंतक प्रतिभासंपन्न आचार्य थे। इन्होंने वक्रोक्ति को काव्य का ‘जीवित’ माना। इन्होंने सर्वप्रथम … Read more

मम्मट संस्कृत काव्यशास्त्री

Hindi Sahity

आचार्य मम्मट संस्कृत काव्यशास्त्र के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में से एक समझे जाते हैं। वे अपने शास्त्रग्रंथ काव्यप्रकाश के कारण प्रसिद्ध हुए। कश्मीरी पंडितों की परंपरागत प्रसिद्धि के अनुसार वे नैषधीय चरित के रचयिता श्रीहर्ष के मामा थे। आचार्य मम्मट कश्मीर के एक पंडित परिवार में पैदा हुए थे। वे जैयट के पुत्र थे जिन्होंने ब्राह्मण … Read more

You cannot copy content of this page