पर्यायवाची शब्द
‘पर्याय’ का अर्थ है- ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है- ‘बोले जाने वाले’ अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं।
![पर्यायवाची शब्द - 'पर्याय' का अर्थ है- 'समान' तथा 'वाची' का अर्थ है- 'बोले जाने वाले' अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते हैं। Hindi Sahity](https://sahity.in/wp-content/uploads/2023/04/Hindi-Sahity-pdf-notes-free-download.jpg)
Table of Contents
पर्यायवाची शब्द (Synonyms Words)की परिभाषा
जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते है।
दूसरे अर्थ में- समान अर्थवाले शब्दों को ‘पर्यायवाची शब्द’ या समानार्थक भी कहते है।
जैसे- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु, दिनेश- इन सभी शब्दों का अर्थ है ‘सूरज’ ।
इस प्रकार ये सभी शब्द ‘सूरज’ के पर्यायवाची शब्द कहलायेंगे।
पर्यायवाची शब्द को ‘प्रतिशब्द’ भी कहते है। अर्थ की दृष्टि से शब्दों के अनेक रूप है; जैसे- पर्यायवाची शब्द, युग्म शब्द, एकार्थक शब्द, विपरीतार्थक शब्द, समोच्चरितप्राय शब्द इत्यादि।
कुछ विशिष्ठ पर्यायवाची शब्द आगे दी जा रही है-
( अ )
अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।
अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।
असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।
अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह, गात, गात्र।
अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।
अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।
अनादर- अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।
अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
अंजाम- नतीजा, परिणाम, फल।
अंत- समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।
अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।
अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।
अंधा- सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।
अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
अंबु- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।
अंबुज- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।
अंबुद- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।
अंबुनिधि- समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।
अंशु- रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।
अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
अकड़बाज- ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी।
अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।
अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।
अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।
अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।
अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
अटल- अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।
अड़ंगा- बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।
अतीत- भूतकाल, विगत, गत, भूत।
अत्याचारी- जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
अदालत- कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
अधीन- मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
अधीर- आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
अध्ययन- पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।
अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
अनमोल- अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
अनाज- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।
अनाड़ी- अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।
अनाथ- तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।
अनिवार्य- अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।
अनुज- छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।
अनुभवी- तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।
अनुमति- इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।
अनुरोध- विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।
अनूठा- अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।
अन्न- अनाज, गल्ला, नाज, दाना।
अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।
अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।
अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।
अर्चना- आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।
अलि- भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।
असत्य- झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।
असभ्य- गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।
अहि- साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।
अंक- संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।
अंकन- अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।
अँकाई- मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।
अँकुर- अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।
अंगज- बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।
अंगजा- बेटी लड़की, सुता, आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री।
अँगड़ाई- आलस्य दूर करने के लिए शरीर को खींचना, मोड़ना, चेतन होने के लिए उपक्रम करना।
अंगद- बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।
अँगना- कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।
अंग-भंग करना- अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना, हाथ-पैर काट देना, मोहित करने के निमित, स्त्री की कटाक्ष क्रिया।
अंगार- चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।
अंगिया- वक्ष-स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र, बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी।
अंगी- मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव।
अंगीकरण- स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म-स्वीकृति, कबूल करना, अंगीकार, मंजूर।
अंगीठी- प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी।
अँगूठी- मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी।
अंगूर- दाख, किशमिश, द्राक्षा।
अँगोछा- गमछा, तौलिया, उपवस्त्र।
अंग्रेज- फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी।
अंचल- आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट।
अंजन- सुरमा, काजल, आँजन, काजल।
अंजुमन- संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन।
अँटसँट- अंडबंड, अव्यवस्थित, अनावश्यक, अनुपयुक्त, ऊटपटांग।
अंड- अंडा, डिंबा, अंडकोश, फोता।
अंतःकरण- अंतर्मन, अंतरात्मा, हृदय, मन।
अँतड़ी- आँत, अंतड़ी, अन्त्र।
अंतःपुर- जनानखाना, रनिवास, हरमखाना, महल के भीतर स्त्रियों के रहने की जगह।
अंतर्गत- शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
अंतर्दृष्टि- ज्ञानचक्षु, सूझ, आत्मचिन्तन।
अंतर्द्वद्व- मानसिक संघर्ष, दुविधा।
अंतर्धान- ओझल, गायब, लुप्त, अदृश्य।
अंतर्हित- अदृश्य, छिपा हुआ, गायव, लुप्त, गुप्त, तिरोहित।
अंदेशा- सोच, चिन्ता, फिक्र, खटका, भय, खतरा, भास, सन्देह, आशंका, दुविधा, असमंजस, पसोपेश।
अंधकारमय- तमोमय, तमाच्छादित तिमिरावृत्त।
अँधेर- अँधेरखाता, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अशांति, विप्लव।
अंधेरी रात- तमी, तामसी, तमस्विनी, श्यामा।
अंब- अंबा, माता, जननी।
अंबार- ढेर, राशि।
अंबिका- माता, माँ, पार्वती, देवी, दुर्गा, देवकन्या, अंबाष्ठालता।
अंश- हिस्सा, भाग, अवयव, खंड टुकड़ा, अंश की भिन्न की रेखा से ऊपर संख्या।
अकड़- ऐंठ, तनाव, अभिमान, घमंड, शेखी, घृष्टता, ढिठाई।
अकड़ जाना- कठोर हो जाना, पथरा जाना, ऐंठ जाना।
अकथ- अनिर्वाच्य, अवाच्य, अवचनीय, अकथ्य, वर्णनातीत, अवर्णनीय।
अकल्याण- अशुभ, अमंगल, अहित, अनिष्ट, खराबी, हानि।
अकस्मात- अचानक, सहसा, तत्क्षण, संयोगवश, अकारण, अनायास, दैवयोग, यकायक, हठात, एकाएक, एकदम।
अकारण- बेमतलब, बेबात, बेवजह, बेसबब, नाहक, कारणरहित, निष्प्रयोजन।
अकारथ- बेकार, व्यर्थ।
अकाल- दुर्भिक्ष, भुखमरी, कुसमय, काल, दुष्काल, महँगी, मूल्यवृद्धि, तेजी।
अकुलाना- आकुल होना, घबराना, व्याकुल होना, अधीर होना, ऊबना, उकताना।
अकेला- एकाकी, तनहा, एकमात्र, अद्वितीय, अनन्य, अकेले-अकेले, अकेले-दम।
अकेलापन- एकांतिकता, एकांतवास, एकाकीपन, विविक्ता।
अक्खड़- अनौपचारिक, घृष्ट, नियम विरुद्ध, शिष्टाचार विहीन, गैररस्मी, बेतकल्लुफ।
अक्षर- वर्ण, हरुफ, अविनाशी।
अकसर- प्रायः, बहुधा, अधिकतर, प्रायशः, अधिकांशतः।
अखंड- पूरा, समूचा, पूर्ण, अविभक्त, अजस्र, निरंतर, लगातार, अक्षय, अक्षुण्ण।
अखंडता- सततता, निरंतरता, अविच्छेदता, अविच्छिन्नता, अछिन्नता, पूर्णता।
अखरना- बुरा लगना, अप्रिय लगना, कष्टदायी लगना, दुःखदायी लगना, खलना।
अखाड़ा- मंडली, मठ, व्यायाम- शाला, मल्लयुद्ध करने का स्थान, तमाशा दिखाने वाले या नाच-गान करने वालों का जमावड़ा, साधुओं की मण्डली।
अखिल- पूरा, समूचा, संपूर्ण, अखंड, अक्षय, अक्षुण्ण।
अख्तियार- अधिकार, वश, प्रभुत्व, सामर्थ्य।
अगड़म- बगड़म-प्रकाष्ठ, निरर्थक पदार्थ, काठ-कबाड़, बेकार की चीज, अंगड़-खंगड़।
अगणित- असंख्य, बेशुमार, अनगिनत, अनंत, अपार, अमित, अपरिमित, असीम, निस्सीम।
अगम, अगम्य- कठिन, दुर्बोध, मुश्किल, दुश्वार, अज्ञेय, अथाह, गहरा, अपार, विकट, बहुत अधिक।
अगर- यदि, जो, यद्यपि, अगरचे।
अगर-मगर (करना)- टालमटोली करना, टालना।
अगल-बगल- आसपास, आजु-बाजू, निकट।
अगला- अग्र, अग्रवर्ती, सामने का, पहले वाला, आगे आने वाला, पहला, प्रथम।
अगस्त्य- शिव, तीर्थ, दक्षिण का एक प्रसिद्ध तीर्थ, एक ऋषि का नाम, वृक्ष।
अगाध- अथाह, गहरा, अज्ञेय, दुर्बोध, अपार, असीम, बहुत।
अगुआ- अग्रणी, मुखिया, नेता, सरदार, नायक, प्रधान, मार्गदर्शक, पुरोगम, पुरोधा, विवाह सम्बन्ध ठीक करने वाला।
अगोचर- अप्रकट, अव्यक्त, इंद्रियातीत, अप्रत्यक्ष, अप्रकाशित, अप्रकाशमान, गुप्त, ईश्वर।
अगोरना- रखवाली करना, पहरा देना, रखाना, चौकीदार करना, यत्न से रखना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना, बाट देखना।
अग्निकण- स्फुल्लिंग, चिनगारी।
अग्निकांड- अग्निदाह, प्रचंड अग्नि, दीपन, ज्वलन, प्रचंड ज्वाला, प्रज्वलन।
अग्निज्वाला- ज्वाला, शिखा, अग्निशिखा, भस्मनी, लूक, लुकारी, लपट, लौ।
अग्नि संताप- संज्वर, संताप, दाह, झुलस, जलन।
अग्र- आगा, अग्रभाग, सिरा, नोक, श्रेष्ठ, उत्तम, प्रधान, प्रमुख, मुख्य, अगला, आगामी।
अग्रगण्य- प्रधान, प्रमुख, मुख्य, प्रथम, पहला, प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, नामवर।
अग्रज- बड़ा भाई, बड़भ्राता, अगुआ, नेता, नायक।
अग्रणी- नायक, नेता, मार्गदर्शक, अगुआ, प्रधान, प्रमुख, मुख्य।
अग्रसूचना देना- पूर्वाभास देना, पूर्वज्ञान कराना, पूर्व चिन्ह बताना, पूर्व लक्षण बताना।
अग्राह्य-अनुचित, अनुपयुक्त, अस्वीकार्य, अमान्य।
अघाना- तृप्त होना, पेट भरना, संतुष्ट हो जाना, छकना, पूर्ण हो जाना, जी भर जाना।
अचंभा- चकित, सन्न, आश्चर्य, ताज्जुब, विस्मय, हैरानी।
अचल- अविचल, अटल, अडिग, निश्चल, दृढ, स्थिर, अटूट।
अचला- धरती, पृथ्वी, मेदिनी, भूमि।
अचवना- मुँह धोना, कुल्ली करना, आचमन करना, अचवन करना।
अचानक- एकाएक, एकबारगी, सहसा, अकस्मात, यक-ब-यक, अनायास, हठात्, दैवयोग से, संयोग से, संयोगवश, अप्रत्याशित रूप से, आकस्मिक रूप से, अनजाने ही।
अचिर- तुरन्त, बिना देरी के, फौरन।
अचीन्हा- बे पहिचाना, अनजान।
अचूक- अमोघ, अनिष्फ़ल, (साधन, औषध आदि के सन्दर्भ में लाक्षणिक प्रयोग) रामबाण, ब्रह्ममास्त्रा।
अचेत- मूर्च्छित, बेहोश, विकल, विह्वल, असावधान, अनजान, बेखबर, नासमझ, मूर्ख, जड़।
सबसे अच्छा- श्रेष्ठ, उत्तम, अत्युत्तम, सर्वश्रेष्ठ, सर्वोत्तम।
अच्छा लगना- प्रिय लगना, भाना, पसंद आना, सुहाना, रुचना, नजर में चढ़ना, जँचना, फबना, सजना, शोभा देना।
अच्छा न लगना- बुरा लगना, अखरना, खलना, चुभना, सालना, एक आँख न भाना, फूटी आँख न भाना।
अछूत- अस्पृश्य, हरिजन, अंत्यज, अनुसूचित जातीय।
अजय- पराजय, हार।
अजस्र- लगातार, निरन्तर, सिलसिलेवार, क्रमिक।
अजिर- आँगन, सेहन, हवा वायु, पवन, वात।
अजीर्ण- अपच, बदहजमी।
अज्ञ- मूर्ख, अज्ञानी, बेवकूफ, नासमझ।
अज्ञान- जड़ता, मूर्खता, अविद्या, मोह, अविवेक।
अज्ञानी- निर्बुद्धि, अनभिज्ञ, अज्ञ, मूढ़, अनजान, मूर्ख, बेवकूफ, नासमझ।
अटकना- अड़ना, रुकना, फँसना, बझना, रुकावट पड़ना, बाधा पड़ना, टिकना, ठहरना।
अटकल- अनुमान, अंदाज, कूत।
अटकाना- रोकना, ठहराना, टिकाना, अड़ाना, छेकना, रुकावट डालना, फँसाना, उलझाना, गति रोकना, अवरोध करना।
अटना- समाना, भर जाना, भरना, पर्याप्त होना।
अटल- स्थिर, अचल, अडिग, अविचलित, चिरस्थायी, पक्का, दृढ, धुव्र, निश्चित, अवश्यम्भावी, नियत, स्थायी, निश्चल, अचर, कृत संकल्प, दृढ़ संकल्प, दृढ़ प्रतिज्ञ, दृढ़ निश्चय, स्थिरमति, हठी, नित्य, अक्षय, शाश्वत, अमर।
अटूट- अखण्ड, निरन्तर, अचल, दृढ़, अटल।
अणु- कण, छोटा टुकड़ा, रज, रजकण।
अण्डाकार- दीर्घवृत्तीय, दीर्घवृत्ताकार, अण्डवृत्ताकार।
अति- बहुत अधिक, अतिशय, अतीव, अत्यधिक, अतिमात्रा, ज्यादा, अनेक, असंख्य, अपार, अपरिमित, असीम, बेशुमार, बेहद, परम, विपुल, निपट, अधिकता, ज्यादती, अनाचार।
अतिक्रमण- संक्रामण, अतिचरन, उत्क्रमण, अतिचार, अवज्ञा उल्लघंन।
अतिरिक्त- सिवाय, अलावा, भिन्न, अलग पृथक, विभिन्न, जुदा, न्यारा।
अतिसार- उदरामय, अतीसार, पेचिश।
अतीत- भूत, गत, व्यतीत, पृथक, अलग, जुदा, विरक्त।
अतीव प्रसन्नता- परमानन्द, हर्षातिरेक, हर्षोन्माद, अत्यानन्द, प्रहर्ष, मौज।
अतुल- अमित, असीम, अपरिमित, असमान, अनुपमेय।
अत्यंत- अधिक, अतिशय, अत्यधिक, काफी, बेहद।
अत्याचार- अन्याय, ज्यादती विरुद्धाचरण, शीलाघात, हिंसा, अनाचार, दुष्टता, व्यभिचार, पाप, दुराचार, बलात्कार, आडम्बर, पाखंड, ढकोसला।
अथाह- अगाध, गहरा, अतलस्पर्शी, अपरिमित, अपार, गंभीर, गूढ़, कठिन।
अदद- गिनती, अंक, संख्या।
अदब करना- श्रद्धा रखना, पूजा-भाव रखना, भक्ति-भाव रखना, सम्मान करना, आदर करना, इज्जत करना, शिष्टाचार।
अदरक- आदी, आर्द्रक, शृंगवेर।
अदला-बदली- विनिमय, आदान-प्रदान, उलटफेर, हेरफेर, परिवर्तन।
अदायगी- ऋण भुगतान, निपटाव, भुगतान, चुकती, भरपायी, वापसी, प्रतिदान, प्रत्यार्पण।
अदृश्य- अलख, अगोचर, ओझल, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, गायब, परोक्ष।
अद्भुत- विचित्र, विलक्षण, आश्चर्यजनक, स्वर्गीय, विस्मयजनक, अनोखा, अप्रतिम, दिव्य, अनूठा, असांसरिक, निराला अपूर्व, अलौकिक, अपार्थिव, अतिप्राकृत, लोकातीत, अजीब, अजब।
अद्वितीय- एकाकी, अकेला, एक, बेजोड़, असाधारण, अनुपम, विचित्र, विलक्षण, अद्भुत, अजीब, प्रधान, मुख्य।
अधम- निकृष्ट, निम्न, पतित, नीच, भ्रष्ट, हेय।
अधर्म- विरुद्धाचरण, धर्मोल्लघंन, नीतिभंग, अपराध, कल्मष, दुरित, अघ, दोष, कुकर्म, पातक, अपकर्म, पाप, दुष्कर्म, दुराचार, अनाचार, पापकर्म, गुनाह।
अधार्मिक- धार्मिक मत विरोधी, धर्मविमुख, धर्मविरत, नास्तिक।
अधिकता- बाहुल्य, बहुलता, बहुत्व, बहुविधता, विविधता, बहुरूपता, अनेकरूपता, विभिन्नता, प्राचुर्य, प्रचुरता, अनेकता, आधिक्य, वैपुल्य, विपुलता, पर्याप्ति, यथेष्टता, पुष्कलता, रेलपेल, अतिशयता, बहुतायत, उद्रेक, अतिरेक, अधिकाई, वृद्धि, स्फीति, प्रभूतता।
अधिकांश- भूयिष्ठ, अत्यधिक, अतिशय, अधिकतम, बहुतम, ज्यादातर।
अधिकार- प्रभुत्व, आधिपत्य, स्वत्व, स्वामित्व, दावा, हक, अखत्यार, वश, काबू, सत्ता, शासन, अधिकार, शक्ति, प्रभाव, क्षमता, सामर्थ्य, योग्यता।
अधिकार क्षेत्र- अधिक्षेत्र, न्यायक्षेत्र, न्याय सीमा, अधिकार सीमा, अमलदारी, अस्तित्व क्षेत्र, प्रभाव क्षेत्र, कार्य क्षेत्र, कर्म क्षेत्र।
अधिकार छोड़ना- स्वत्व त्यागना, हाथ उठा लेना, दावा हटा लेना, दावा छोड़ देना।
अधिकारी- हकदार, दावेदार, स्वत्वधारी, स्वामी, कब्जेदार, अधिपति, प्रभु, सत्ताधारी, शासक, पदाधिकारी, अफसर, विज्ञ, पात्र, योग्य।
अधिवक्ता- प्रतिनिधिवक्ता, मुखपात्र, पक्षवक्ता, वकील, नुमाइंदा।
अधीनस्थ- अतिरिक्त, सहायक, निम्न पदस्थ, उपाश्रित।
अधीनस्थ पदाधिकारी- उपाधिकारी, अधीनस्थ अभिकर्त्ता, सहायक कर्मचारी, निम्न पदाधिकारी, नायब अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी, उपाश्रित अधिकारी, पेशकार।
अधेड़- प्रौढ़त्व, प्रौढ़ावस्था, पक्की उम्र।
अधोलोक- पाताल, रसातल।
अध्यक्ष- सभापति, प्राध्यक्ष, प्रधान, संचालक, प्रबंधक, अधिष्ठाता, नायक, प्रमुख, मुखिया, सरदार, चेयरमैन।
अध्ययन- पठन, पढ़ना, पढ़ाई, पारायण, अवलोकन, निरीक्षण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण, अनुशीलन, परिशीलन।
अध्यापक- शिक्षक, गुरु, उस्ताद।
अनंत- असीम, बेहद, निस्सीम, अपरिमित, अविनाशी, नित्य, अक्षम, अक्षुण्ण, अमर, अतिशय, अधिक, अगणित, असंख्य, बहुत, बेशुमार, आकाश, आसमान, नभ, गगन।
अनकहा- अव्यक्त, अनुक्त, गुप्त, अकथित, अध्वनित।
अनगिनत- अगणित, संख्यातीत, असंख्य, अनगिनत, बेहद, बेशुमार, असीम।
अनजान- अज्ञात, अपरिचित, अनभिज्ञ, भोला-भाला, नासमझ, नादान, सीधा, अज्ञ, अज्ञानी।
अनदेखा- बिनदेखा, अदेखा।
अनन्तर- तदुपरांत, तत्पश्चात्, इसके पश्चात्, इसके बाद, उसकी पीछे, फिर।
अनपढ़- मुर्ख, गँवार, अपढ़, अशिष्ट, अशिक्षित, उजड्ड, अक्खड़ जाहिल, निरक्षर।
अनबन- मतभेद, वैमनस्य, विरोध, असहमति, झगड़ा, तकरार, विवाद, बखेड़ा, टंटा।
अनमना- उदास, अन्यमनस्क, उन्मन, विमुख, विरक्त, उदास, गतानुराग, अन्यमनस्क।
अनवरतता- नित्यता, लगातार, शाश्वतता, चिरन्तनता, चिरस्थायित्व, सनातनता, सातत्य, क्रमबद्धता, निरन्तरता, बिना रुके।
अनाज- अन्न, धान्य, गल्ला, दाना, खाधन्न।
अनाज गोदाम- धान्यागार, धान्यकोष्ठ, कोठार, खत्ती, अन्नागार, अन्नभंडार, गल्ला- गोदाम।
अनादर- अवहेलना, अवज्ञा, तिरस्कार, उपेक्षा, उपहास, अश्रद्धा, अवमान, अपमान, तौहीन, हिकारत, अपकर्ष, मानमर्दन, प्रतिष्ठा भंग, परिभव, पराभव, असम्मान।
अनादर करना- अवज्ञा करना, अपमान करना, उपेक्षा करना, तुच्छ समझना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, हेय समझना, निरादर करना।
अनादरपूर्ण- निरादरपूर्ण, असम्मानपूर्ण, अपमानपूर्ण, अवमानी, अपेक्षामय, पराभवपूर्ण।
अनाप-शनाप- अंटसंट, उटपटांग, अव्यवस्थित, बेहिसाब, अपरिमित, असीम, बेहद, निस्सीम।
अनावश्यक- अनपेक्ष, निष्प्रयोजन, व्यर्थ, बेकार, अनपेक्षित, फिजूल, फालतू, गैर-लाजिमी, गैर-जरूरी, गौण।
अनिंद्य- अनिंदनीय।
अनियत- कदाचित, विरला, यदा-कदा।
अनियमित- अनियत, नियमविरुद्ध, बेकायदा, अनियमी, असमान।
अनिवार्य गुण- सहज प्रवृति, नैसर्गिक प्रवृति, स्वाभाविक गुण, अपरिहार्य लक्षण, अत्यावश्यक गुण, भाव, निष्कर्ष।
अनिश्चय- असमंजस, दुविधा, उलझन।
अनिश्चित- अनिर्णयात्मक, अनिर्णीत, संदिग्ध, संशयात्मक, दोलायमान, विचारधीन, अनियमित, असंबद्ध, अनधिकृत, असंख्य, अगण्य, अस्पष्ट, अस्थिर, भ्रामक, संशयपूर्ण, शंकाकुल।
अनिष्ट- बुरा, अनुचित, अशुभ, अहितकर, अमंगल, अकल्याण, अवांछित, अनभिष्ट।
अनुकंपा- कृपा, दया, सहानुभूति।
अनुकरण- नकल, देखादेखी, अनुसरण, अनुगमन, अनुवर्तन, अनुकृति, प्रतिकृति।
अनुकूल- अनुसार, अनुरूप, मुआफिक, संगत, अविरुद्ध, पक्ष में अभिमत, सामंजस्यपूर्ण, हितकर, लाभदायक, कल्याणकार।
अनुकूलता- अनुयोज़्यता, अविरुद्धता, अनुरूपता, आनुकूल्य, अनुकूलनशीलता, अविमुखता।
अनुकूल होना- अनुरूप होना, ऐक्य होना, एकमत होना, एकरूप होना।
अनुचित- अनुपयुक्त, अवांछनीय, अयुक्तसंगत, युक्तहीन, असंगत, नामुनासिब, इष्टप्रतिकूल, बेजा, गैरमाकूल, नाजायज, गैरबाजिब, नीतिविरुद्ध, अनैतिक, असमीचीन, असमयोचित।
अनुपम- उपमारहित, असाधारण, अप्रतिम, निरूपम, अपूर्व, अद्वितीय, बेजोड़, अतुल, बेनजीर, सुन्दर, बढ़िया, अच्छा, लाजवाब।
अनुपस्थित- गैरमौजूदगी, गैरहाजिरी, अविद्यमानता, अभाव, कमी, रहित, शून्यता।
अनुभव- तजुर्बा, अनुभूति, आपबीती, संवेदनशीलता, इंद्रियबोध क्षमता, इंद्रियबोध शक्ति, संवेदन, संवेदना।
अनुभवहीन- अकुशल, अपटु, अनिपुण, अनाड़ी, अनभ्यस्त, अनुभवरहित।
अनुभवी- कर्मप्रवीण, दक्ष, कुशल, निपुण, जानकार, तजुर्बेकार।
अनुमति-पत्र- अनुज्ञापत्र, आज्ञापत्र, पर्ची, परमिट, परवाना, इजाजतनामा।
अनुमान- अटकल, अंदाज, कयास, कूत, पूर्वानुमान, प्राक्कलन, मूल्यांकन, आकलन।
अनुयायी- अनुगामी, मतावलंबी, भक्त, अनुकर्त्ता, अनुगतिक, समर्थक, नौकर, सेवक, अनुचर, चाकर, दास।
अनुरक्ति- अनुराग, प्रेम, स्नेह।
अनुरूप- आनुषंगिक, सदृश, समरूप, समान, तुल्यरूप, समान, एकरूप, मिलता-जुलता।
अनुरूपता- सामंजस्य, संगति, सादृश्य, संगतता, अनुकूलता, समरूपता, एकरूपता, तुल्यरूपता, समानता।
अनूठा- अनोखा, निराला, विलक्षण, अनुपम, बेजोड़।
अनेक- विविध, नाना, कई, असंख्य, अगणित।
अनेकता- बहुरूपता, वैविध्य, विविधता अनैक्य, विभिन्नता, नानात्व।
अनोखा- विलक्षण, विचित्र, असाधारण, अद्भुत, निराला, अजीब, विस्मयजनक, आश्चर्यजनक, अलौकिक, अपूर्व, अद्वितीय, अप्रतिरूप, अनूठा, बेजोड़, चमत्कारिक।
अन्य- दूसरा, इतर, और अनंतर, बाद वाला।
अन्यथा- वर्ना नहीं तो, और तरह, और कुछ।
अन्वेषण- जाँच, खोज, अनुसंधान अन्वेषण।
अपकार- अहित, अमंगल, अनिष्ट, हानि, बुराई, अनुपकार, द्रोह, द्वेष, दुष्क्रिया, मंदकर्म।
अपकारी- कुकर्मी, अनर्थकारी, अहितकारी, अनिष्टसाधक, बुरा करने वाला, दुष्टबुद्धि, कुबुद्धि, पीड़क।
अपकर्ष- अवनति, अधोगति, घटाव, उतार, पतन, अधोपतन।
अपढ़ आदमी- अशिक्षित व्यक्ति, निरक्षर व्यक्ति, निरक्षर भट्टाचार्य, अप्रबुद्ध व्यक्ति।
अपना- निज, निजी, व्यक्तिगत, वैयक्तिक, स्वकीय, आत्म, आत्मीय।
अपनाना- स्वीकार करना, ग्रहण करना, आत्मसात् करना, कबूल करना, अख्तियार करना, अंगीकार करना, अपना बनाना, आत्मीयता स्थापित करना, गले लगाना, कलेजे से लगाना, आश्रय देना।
अपनापन- स्वत्व, निजीपन, व्यक्तिगत, अपनत्व, आत्मीयता।
अपने आप- स्वयं, स्वमेव, स्वतः, खुद-ब-खुद, अनायास, बेसाख्ता, बरबस, बेअख्तियार, हठात, यंत्रवत।
अपमानजनक- निरादरपूर्ण, तिरस्कारपूर्ण, उपेक्षापूर्ण, घृणास्पद, पराभवपूर्ण।
अपयश- अपकीर्ति, अयश, अकीर्ति, अपवाद, निन्दा।
अपराध- दुष्कर्म, गुनाह, गलती, दोष, पाप, कसूर, खता, जुर्म।
अपशकुनी- अपशाकुनिक, अनिष्टशंसी, अनष्टिकारी, अमंगलसूचक।
अपहरण- हर लेना, छीन लेना, जबरदस्ती उठा ले जाना, अगवा।
अपार- अनंत, असीम, निस्सीम, बेहद, बेशुमार।
अप्रसन्न- नाराज, उदास, दुःखी, विरक्त, अन्यमनस्क, खिन्न, म्लान, असंतुष्ट।
अप्रसन्नता- खिन्नता, म्लानता, नाराजगी, रंजीदगी, असंतोष, उदासी।
अप्राकृतिक- असहज, असाधारण, अप्राकृत, पैशाचिक, प्रकृति विरुद्ध, अस्वाभाविक।
अप्रिय- अवांछनीय, बुरा, प्रतिकूल, अचारू, बेमजा, नागवार, अरुचिकर, अनचाहा, अप्रीतिकर, विरक्तिजनक, घृणास्पद।
अप्सरा- देवांगना, देवबाला, देववधू, सुरबाला, सुरनारी, सुरसुन्दरी, दिव्यांगना, हूर परी, सुन्दरी, कामिनी, मोहिनी।
अफ़सोस- दुःख, खेद, विषाद, शोक, पश्चाताप, गम, म्लानि।
अब- इस समय, अभी, आज, संप्रति, आजकल, इन दिनों, आगे भविष्य में।
अभयदान- रक्षावचन, सुरक्षादान, सुरक्षण, रक्षण।
अभागा- हतभाग्य, बदनसीब, भाग्यहीन, अभाग्यशाली, मनहूस, बदकिस्मत, मंदभाग्य, दुःखापन्न।
अभाग्य- दुर्दैव, दुर्भाग्य, अदिष्ट, विधिवाम, कुसमय, बदकिस्मती, भाग्यहीनता।
अभाव-कमी, तंगी, टोटा, हीनता, क्षीणता।
अभिनय करना- इंगित करना, हाव-भाव व्यक्त करना, नाटकीय प्रदर्शन, स्वाँग।
अभिनेता- नट, भाँड, नाटक पात्र, मंचनायक, अदाकार पात्र, नायक, छद्मवेशी।
अभिन्नता- ऐकात्म्य, ऐक्य, अभेद, तादात्म्य, सायुज्य, एकात्मता, अनन्यता, पूर्णता।
अभिप्राय- तात्पर्य, आशय, विचार, मंतव्य, उद्देश्य, ध्येय, लक्ष्य, प्रयोजन, इरादा, नीयत, मंशा, मुराद, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, स्पृहा, कामना।
अभिमन्यु- सौभद्र, पार्थनंदन, पाण्डुपौत्र।
अभिमानी- गर्वी, दर्पी, दम्भी, घमंडी, अहंकारी, मदांध, गर्वीला, मगरूर, शेखीबाज।
अभिलेख- शिलालेख, उत्कीर्ण लेख, ऐतिहासिक प्रमाण, लिखित प्रमाण, सुरक्षित विवरण, वृत्तलेख, पुरातत्व ग्रंथ, ऐतिहासिक प्रलेख, तारीखी दस्तावेज।
अभिवादन- नमस्कार, प्रणाम, सलाम, वंदना।
अभेद्य- अकाट्य, अखंडनीय, अटूट, दृढ़, दुर्मेध।
अभ्यास- बार-बार, अनुशीलन, पुनरावृत्ति, मश्क, दोहराव, रियाज, स्वभाव, आदत, बान, टेव।
अमरूद- पेरुक, अमृतफल, बिही, सफरी।
अमानत- थाती, धरोहर, उपनिधि, न्यास।
अमानतदार- निक्षेपधारी, न्यासी, प्रन्यासी, न्यासधर, न्यायधारी, धरोहर रक्षक।
अमान्य- अस्वीकार्य, अनधिकृत, नामंजूर, अस्वीकृत।
अमावस्या- कुहू, अमा, अमावस, कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि।
अमीरी- सम्पन्नता, धनबाहुल्य, वैभव, समृद्धि, मालदारी, दौलतमंदी।
अमूल्य- अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, कीमती, बेशकीमती।
अयोग्य- अक्षम, अनुपयुक्त, अनुपयोगी, नालायक, बेकार, असमर्थ, अगुन सम्पन्न, योग्यताहीन, व्यर्थ, गुणहीन।
अयोग्य ठहरना- अनर्हित ठहरना, अपात्र ठहरना, अक्षम ठहरना, अनुपयुक्त बताना, नालायक सिद्ध करना, गुणहीन सिद्ध करना, बेकार सिद्ध करना।
अयोग्यता- अनर्हता, अपात्रता, अक्षमता, अनुपयोगिता, अपटुता, अदक्षता, गुणहीनता, अनुपयुक्त।
अयोध्या- अवध, अवधपुरी, विमला, साकेत।
अरवी- घुइयाँ, आलुकी, गजकर्ण, अरुई।
अराधना- पूजना, जपना, सुमिरना, स्मरण करना।
अरुचि- जुगुप्सा, घृणा, अप्रीति, विराग, विरक्ति, नापसंदगी, नफ़रत, विराग, विमुखता, अनिच्छा, ऊब, नीरस, बोर।
अरुण- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, दिननाथ।
अर्जुन- धनंजय, कुन्तिसुत, पांडुनंदन, पार्थ, विजयरथ, गांडीवधर, कपिध्वज, सव्यसाचि, धनुर्धर।
अर्थहीनता- प्रयोजनहीनता, आशयहीनता, अनर्थकता, धनहीन।
अलग- पृथक, भिन्न, जुदा, न्यारा, अलहदा, विविक्त, विभक्त, असंबद्ध, वियुक्त, विलग, अलग-थलग।
अलगाना- अलग करना, पृथक करना, वियुक्त करना, असंयुक्त करना, असंबद्ध करना।
अलगाना- अलग करना, पृथक करना, वियुक्त करना, असंयुक्त करना, असंबद्ध करना।
अलगाव- विच्छेद, पार्थक्य, अपयोजन, वियोजन, पृथक्करण, पृथकता, विलगता, वियोग, बिलगाव, विश्लेष, विभाजन, असंयोजन, बँटवारा।
अलबेला- बाँका, छैला, रंगीला, रसिक, रसिया, लुभावना, सुहावना, मनोहर, चित्ताकर्षक, मनोरम, मनोरंजक।
अलसाना- सुस्ती करना, ऊँघना, तंद्रित होना, मंद होना, ठंडा पड़ना, सुस्ताना, झपकना, प्रमत्त होना, उनींदा होना, तन्द्रित होना।
अलापना- गीत गाना, गाना गाना, गायन गाना, तराना छेड़ना, स्वरकंपन करना, राग छेड़ना।
अलौकिक- असाधारण, अपूर्व, अद्भुत, लोकोत्तर, विलक्षण, विचित्र, अनूठा, अनोखा, असांसारिक, गैर दुनियावी, नैतिक।
अल्प- अप्रचुर, बहुत कम, थोड़ा, नाकाफी, नाममात्र को, न्यून, अत्यल्प, नहीं के बराबर, जरा-सा।
अल्पानुमान- अवमानन, न्यूनानुमान, अल्पमूल्य निरूपण, कम अंदाजा।
अवकाश- समय, मौका, छुट्टी, फुर्सत, विश्राम।
अवकाश ग्रहण करना- रिटायर होना, सेवा निवृत्त होना, निवृत होना, कर्म त्याग करना, कार्य निवृत्ति ग्रहण करना, अपदस्थ होना, पदच्युत होना, पेंशन ले लेना, काम से हट जाना।
अवकाश प्राप्त- निवृत्त, कर्म विरत, अवसर प्राप्त, पेंशन प्राप्त, रिटायर्ड।
अवज्ञा- अवहेलना, अवमानना, अनादर, निरादर, तिरस्कार, अपमान।
अवनति- अधोगति, अपकर्ष, पतन, ह्रास, उतार, घटाव, गिराव।
अवमानना- अनादर करना, अपमान करना, निरादर करना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, उपेक्षा करना।
अवलोकन- निरीक्षण, निरूपण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण।
अवश्य- जरूर, असंशय, निश्चय ही, निःसंदेह, अनिवार्यत, लाजिमी तौर पर।
अवस्था- आयु, उम्र, वय, दशा, हालत, स्थिति।
अविवाहिता- युवती, किशोरी, कुमारिका, कुमारी, बाला अल्पवयस्का, कन्या, कुँवारी।
अविश्सनीय- अविश्वास्य, अयुक्त, अप्रमाणिक, जाली।
अवैध- अमान्य, नाजायज, गैर-क़ानूनी, नियम विरुद्ध, असंगत, नीति विरुद्ध।
अव्यवस्था- क्रमभंग, अनवस्था, अनियमता, अस्तव्यस्तता, अनियंत्रण, गड़बड़।
अव्यवस्थित- क्रमहीन, बेतरतीब, अनियमित, अस्त-व्यस्त, विपर्यस्त, अटपटा, बेतुका, बेढंगा, बेकायदा, बे सिर-पैर का, अंट-संट, अंड-बंड, उलटा-पुलटा, ऊटपटाँग, ऊलजलूल, अनाप-शनाप।
अशकुन- अपशकुन, अशगुन, अशुभ, अमंगल।
अशांति- अस्थिरता, चंचलता, उतावलापन, उकताहट, आकुलता, व्याकुलता, व्यग्रता, असंतोष।
अशिक्षित- अशिष्ट, अपढ़, अनपढ़, मूर्ख, गँवार, उजड्ड, अक्खड़, जाहिल।
अशुद्ध- अपवित्र, दूषित, मलिन, अशुचि, सदोष, दोषयुक्त, ऐबदार, गलत, त्रुटिपूर्ण, झूठा, मिथ्या।
अशुभ- अशिव, अपशकुन, अमंगल, अकल्याण, अहित, पाप, अपवित्र, अशुचि, मलिन, दूषित।
अश्लील- अशिष्ट, ग्राम्य, बेशर्म, गंदा, अभद्र, कुत्सित, फूहड़, लज्जास्पद, लज्जाकर, लज्जाप्रद, बुरा, अपकीर्तिकर, खराब, शर्मनाक, असंस्कृत, गँवारू, भद्दा, देहाती, ओछा, कमीना, असभ्य, अविनीत, अयोग्य, अनुचित, लचर।
अश्लीलता- असभ्यता, बेहूदगी, भद्दापन, गँवारपन, अशिष्टता, बेशर्मी, अभद्रता, फूहड़पन, ओछापन, कमीनापन।
असंतोष- नाराजगी, अतृप्ति, खिन्नता, विराग, अपराग, अनुरक्ति, अभक्ति, अश्रद्धा, असन्तुष्टि।
असंभव- असंभाव्य, नामुमकिन, गैरमुमकिन।
असफलता- विफलता, असिद्धि, नाकामयाबी।
असभ्यता- अविनय, अशिष्टता, अभद्रता, ग्रात्यता, गँवारपन, उजड्डपन, वन्याचरण, बर्बरता, निष्ठुरता, घृष्टता, प्रगल्भता, ढिठाई, गुस्ताखी।
असमंजस- दुविधा, उभयसंकट, हिचक, अनिश्चय, उहापोह, कशमकश, किंकर्तव्यविमूढ़ता।
असमान- विषमरूप, विषम, विरोधी, भिन्न, असदृश, असम, अतुल्य, बेमेल।
अमानता- असादृश्य, असाम्य, वैषम्य, पार्थक्य, पृथकता, विभिन्नता, भिन्नत्व, भिन्नता, भेद, अन्तर, फर्क, विषमता, विभेद, असमता, असदृशता।
असरदार- प्रभावशाली, प्रभावपूर्ण, प्रभावी, फ़लप्रद, प्रभावोत्पादक, जोरदार।
असली- यथार्थ, वास्तविक, तथ्यपूर्ण, यथार्थिक, अवितथ, सच्चा, खरा, असल, सत्य, तात्विक।
असहनशीलता- असहिण्णुता।
असहनीयता- सहिष्णुता, अक्षमता, अक्षन्तव्यता, अमर्षणीयता।
असहमति- आपत्ति, विरोध, एतराज, हुज्जत, नापसन्दगी।
असहाय- अनाथ, निःसहाय, बेकस, यतीम, बेसहारा, निराश्रित, विवश, लाचार, वशीभूत, दीन, मजबूर।
असाधारण- अद्वितीय, अन्यतम, अनन्य, अतुल, अतुलनीय, अप्रितम, बेजोड़, बेमिसाल, बेनजीर, लाजवाब, अनुपम, निरुपम, अनूठा, अद्भुत, अनोखा, निराला, विचित्र, विलक्षण, अजब, अजीब, अजीबोगरीब, अपूर्व, विशिष्ट, अपने ढंग का, कमाल का, गजब का, लाखों में एक, धुरंधर, दिग्गज, सिद्ध, प्रसिद्ध।
असाधारणता- अपप्रकृतत्व, अपसामान्यतया, विसामान्यतया, स्तरच्युति, वैरूप्य, विलक्षणता, अस्वाभाविकता।
असावधान- बेपरवाह, लापरवाह, बेखबर, गाफिल, बेहोश, अचेत, प्रमादी।
असावधानी- बेपरवाही, लापरवाही, गफलत, अनवधान, प्रमाद, बेहोशी।
असीम- अपरिमित, अमित, अनंत, असीमित, अपार, असंख्य, अकूत, बेहिसाब, बेहद।
असुन्दर- कुरूप, बदसूरत, बदशक्ल, बेडौल, भौंडा, अनपयुक्त, भद्दा, बेतुका, बेढब, बेढंगा।
अस्त- तिरोहित, अदृश्य, लुप्त, नष्ट, वस्त, लोप, अदर्शन।
अस्तित्व- सत्ता, वजुद, विद्यमानता, उपस्थिति, मौजूदगी।
अस्त्र-शस्त्र- हथियार, आयुद्य, औजार।
अस्थायी- अस्थिर, क्षणिक, क्षणभंगुर, अनित्य, नाशवान, फानी, सामयिक, आरजी, कच्चा, नापायदार, कागजी।
अस्थिर- विचलित, विकंपित, डगमग, चंचल, चपल, अधीर, अशांत, गतिमान, चलायमान, कंपायमान, दोलायमान, अस्थायी, क्षणभंगुर, अनित्य, नाशवान।
अस्पताल- औषधालय, रुग्णालय, दवाखाना, उपचारगृह।
अस्वीकार करना- इनकार करना, मना करना, नकारना, न मानना, ठुकरा देना, अनंगीकार करना, ग्रहण न करना, खंडन करना, मुकर जाना, प्रत्याख्यान करना।
अस्वीकृति- अमान्य, नामंजूर, अस्वीकार, असम्मति, विरोध, नापसंदगी।
अहसान- उपकार, भलाई, अनुग्रह, कृतज्ञता, आभार।
अहितकर- अनिष्टकारी, कष्टप्रद, अशुभकारी, अमंगलकारी, अकल्याणकर।
अहीर- गोप, ग्वाल, गोपाल, यादव, अहिर, भीर।