पर्यायवाची शब्द

( य )

यम- सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज।
यमुना- कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा।
यंत्रणा- व्यथा, तकलीफ, वेदना, यातना, पीड़ा।
यकीन- भरोसा, ऐतबार, आस्था, विश्वास।
यकृत- जिगर, कलेजा, जिगरा, पित्ताशय।
यक्ष्मा- टी.बी., तपेदिक, राजरोग, क्षय।
यज्ञोपवीत- जनेऊ, उपवीत, ब्रह्मसूत्र।
यतीम- बेसहारा, अनाथ, माँ-बापविहीन।
यशस्वी- मशहूर, विख्यात, नामवर, कीर्तिवान, ख्यातिवान।
यशोदा- यशोमति, जसोदा, नंदरानी।
यशोधरा- गौतम-पत्नी, गौतमी, गोपा।
याज्ञसेनी- पांचाली, द्रौपदी, सैरंध्री, द्रुपदसुता, कृष्णा।
याद- स्मृति, स्मरण, स्मरण-शक्ति, सुध, याद्दाश्त।
याम- पहर, प्रहर, बेला, वेला, जून।
यामिनी- रजनी, रात, रात्रि, रैन, राका, निशा।
युग- जुग, दौर, मन्वंतर, काल, कल्प, जमाना।
युद्ध- संग्राम, संघर्ष, समर, लड़ाई, रण, द्वंद्व।
युद्धभूमि- रणक्षेत्र, रणभूमि, समरभूमि, संग्रामभूमि, युद्धस्थल।
युधिष्ठिर- कौन्तेय, धर्मराज, धर्मपुत्र, अजातशत्रु।
योषा- योषिता, नारी, स्त्री, औरत, वनिता, महिला, तिरिया।
योम- दिवस, दिनमान, दिन, अह, सूर्यकाल।
यंत्र- मशीन, कलम संयंत्र, उपकरण, औजार।
यकायक- अचानक, एकाएक, सहसा।
यकीनन- निश्चित, निःसंदेह, अवश्य, बेशक, जरूर।
यज्ञ- याग, हव, हवन, होम, ज्योतिष्टोम, अनुष्ठान।
यति- 1. संन्यासी, तपस्वी, साधु 2. विश्राम, विराम, विरति।
यत्न- 1. कोशिश, प्रयत्न, प्रयास, चेष्टा 2. युक्ति, उपाय, जतन, उपचार।
यत्र- तत्र- इधर-उधर, जहाँ-तहाँ, सर्वत्र, जगह-जगह।
यथार्थ- 1. ठीक, उचित 2. सत्य, वास्तविक, असली, सच्चा, सही।
यथेष्ट- अभीष्ट, इच्छानुसार, इच्छित, मनमाना।
यश- ख्याति, कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रशंसा, बड़ाई, नाम।
याचना- विनती, विनय, निवेदन, प्रार्थना।
याचिका- प्रार्थना-पत्र, आवेदन-पत्र, अभ्यर्थना-पत्र।
यातना- तकलीफ, पीड़ा, दुःख, कष्ट, परेशानी।
यात्रा- सफ़र, सैर, प्रस्थान, भ्रमण, गति।
यान- 1. वाहन, सवारी, गाड़ी 2. वायुयान, विमान, हवाई जहाज।
युक्त- मिला हुआ, जुड़ा हुआ, मिश्रित, संयुक्त।
युक्ति- 1. उपाय, ढंग, तरकीब 2. कौशल, चातुरी, योग्यता, चतुराई, होशियारी।
युद्ध- रण, जंग, लड़ाई, संघर्ष।
युवक- युवा, तरुण, कुमार, जवान, नौजवान।
युवती- तरुणी, बाला, कुमारी, रमणी, यौवनवती।
युवावस्था- जवानी, तरुणाई, यौवन, जोबन।
यूथ- 1. समूह, झुंड, समुदाय 2. सेना, फौज, कटक, लश्कर।
योग- मेल, मिलन, संयोग, जोड़, तपस्या।
योग्य- कुशल, क्षमताशील, शक्तिमान, कार्यक्षम, काबिल, लायक।
योजना- परिकल्पना, रुपरेखा, प्रोजेक्ट, प्लान, कार्यव्यवस्था।
यौवन- युवावस्था, जवानी, जोबन, तारुण्य, तरुणावस्था।

You might also like
Leave A Reply