हिन्दी साहित्य सम्पूर्ण पाठ्यक्रम वस्तुनिष्ठ प्रश्न

*प्रश्न 1. “लाजनि लपेटीचिवनि भेद- भाव भरी लसति ललित लोल” उक्त पंक्ति में कौन सा अलंकार है??

  1. अन्त्यानुप्रास
  2. वृत्यानुप्रास 🏹
  3. लाटानुप्रास
  4. छेकानुप्रास

प्रश्न 2. घनानंद की रचना नहीं है??

  1. गोकुल विनोद
  2. वृन्दावन मुद्रा
  3. सुजान चरित्र 🏹
  4. वियोगबेलि

प्रश्न 3. भ्रमरगीत का प्रारंभ कौन से राग से होता है?

  1. राग मल्हार
  2. राग बिलावल
  3. राग सारंग🏹
  4. राग मुक्त है।

प्रश्न 4. “मति वै राम दया करै, बरसि बुझावे अग्नि ।” इस पंक्ति में ‘मति’ का अर्थ है??

  1. आदेश
  2. शायद🏹
  3. भ्रम
  4. चिंता

प्रश्न 5. प्रसाद का पहला नाटक है—

  1. प्रायश्चित
  2. सज्जन 🏹
  3. कामना
  4. अजातशत्रु

प्रश्न 6.”जो काम उनके पिता ने पुरातत्व क्षेत्र में किया– ज़मीन से शिलालेख, मूर्तियों को निकालने का कार्य – वही काम अज्ञेय अंतिम वर्षों में अपने भारतीय अतीत के विशाल स्मृति प्रदेश में करना चाहते थे। ” वक्तव्य है??

  1. शुक्ल
  2. रामविलास शर्मा🏹
  3. बच्चन सिंह
  4. दिनकर

प्रश्न 7. पंत की कविताओं पर किसके विचारों का प्रभाव पड़ा है?

  1. महात्मा गांधी
  2. अरविन्द
  3. दोनों 🏹
  4. कोई नहीं

प्रश्न 8.परिवर्तन कविता में गरल दंत किसे कहा गया?

  1. साँप
  2. जरा
  3. पीला पात
  4. मृत्यु🏹

प्रश्न9. ” तू है नकली , मैं हूँ मौलिक
तू है बकरा ,मैं हूँ कौलिक।” पंक्ति में कौलिक का अर्थ क्या है??

  1. गड़रिया
  2. जुलाहा
  3. शक्ति का उपासक🏹
  4. सामंतवादी

प्रश्न 10. ‘मैला आँचल’ उपन्यास में जोगिड़ा सरर…. गाने वाला पात्र कौन है??

  1. महंता🏹
  2. सुनरा
  3. सनिच्चरा
  4. बासुदेव

प्रश्न 11. “आधी रात को सोते थे और घड़ी भर रात को उठ जाते थे। कैसा भी काम हो ,उसके लिए कहीं न कहीं से समय निकाल लेते थे।” किसके विषय में कहा गया??

  1. खन्ना
  2. मेहता🏹
  3. रायसाहब
  4. ओंकारनाथ

प्रश्न12. “पुरुष है कुतूहल व प्रश्न ; और स्त्री है …………..,उत्तर व सभी बातों का समाधान ।

  1. विवेचन
  2. विश्लेषण🏹
  3. संवेदना
  4. प्रभाव

प्रश्न.13 ” मैं इधर एक वर्षों से मौन हूँ
फिर फिर वही एक सवाल–अंततः
मैं तुम्हारा कौन हूँ । ” पंक्ति है-

  1. श्रीकांत वर्मा
  2. दूधनाथ सिंह🏹
  3. केदारनाथ सिंह
  4. सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

प्रश्न 14 .’आधुनिकता के बारे में तीन अध्याय’ किसकी कृति है?

  1. नामवर सिंह
  2. नगेन्द्र
  3. डॉ॰ धनंजय वर्मा🏹
  4. डॉ॰ निर्मला जैन

प्रश्न 15 . गांधारी कि ममता किसके प्रति अगाध थी?

  1. दुर्योधन
  2. अश्वत्थामा
  3. युयुत्सु
  4. कृष्ण 🏹

प्रश्न 16.तमस उपन्यास में किसकी आँखों की तुलना साँप की आंख से की गयी है?

  1. सुअर
  2. रिचर्ड
  3. मुराद अली 🏹
  4. मुज्जफर

17.वेदांत परिजात सौरभ किसकी रचना है?

  • रामानुजाचार्य
  • वल्लभाचार्य
  • निम्बार्काचार्य 🏹
  • हितहरिवंश

18.अष्टछाप की स्थापना किसने की?

  • वल्लभाचार्य
  • विष्णु स्वामी
  • विठ्ठलनाथ 🏹
  • गोकुलनाथ

19.प्रतिबिंबित दिविदृष्टि हृदय हरि लीला भासी
उक्त पंक्ति सुरदास के लिए किस रचना में कही गई है?

  • भ्रमरदूत
  • उद्धवशतक
  • भक्त माल 🏹
  • प्रियप्रवास

20.किस अष्टछापी कवि का पद गायन सर्वश्रेष्ठ समझा जाता है?

  • सुरदास
  • कृष्ण दास
  • गोविन्द स्वामी 🏹
  • परमानंद दास

21.हे विधना तोहि अंचरा पसार मांगिबो!जन्म दिज्यो याही ब्रज बसिबो!!
उक्त पंक्ति किसकी है?

  • परमानंद दास
  • कुम्भनदास
  • छीतस्वामी 🏹
  • गोविन्द स्वामी

22.चुटिया तेरी बड़ी किंधो मेरी!
किसकी पंक्ति है?

चतुर्भुजदास🏹
नंन्ददास
सुरदास
परमानंद दास

23.नाभादास ने किसे “रससागर”की उपाधि दी?

बिहारिनदास
बिट्ठल विपुल 🏹
गदाधर भट्ट
रसखान

24. आधुनिक हिंदी साहित्य संपत्ति का बीजक किस ग्रंथ को कहा गया हैं ?
1)हिंदी साहित्य का अतीत
2)बीस वीं शती का हिंदी साहित्य
3)रीतिकाव्य की भूमिका
4)हिंदी पुस्तक साहित्य 🏹

25. हिंदी साहित्य का= वृहद इतिहास== नागरी प्रचारणी सभा काशी ने साहित्येतिहास को कितने खंडो में प्रकाशित करने की योजना बनाई थी ?
1)16 खंड 🏹
2)17 खंड
3)18 खंड
4)20 खंड

26.प्राकृत साहित्य का इतिहास ग्रंथ किसका हैं ?
1)डॉ हरदेव बाहरी🏹
2)बदरी नाथ भट्ट
3)गौरी शंकर द्विवेदी
4)शिव राज वर्मा

27.रामनरेश त्रिपाठी द्वारा रचित “कविता कौमुदी” के कितने भाग साहित्य इतिहास से संबंधित हैं ?
1)2 भाग
2)4 भाग
3)6 भाग
4)8 भाग 🏹

28. आदिकाल को “अत्यधिक विरोधों एवं व्याघातों का युग” किस आलोचक ने कहा ?*
1) हजारी प्रसाद द्विवेदी 🏹
2)आ शुक्ल
3)त्रिभुवन
4)हरिश्चंद्र

29.*तंत्रीनाद कवित रस , सरस राग रति रंग* पंक्ति किसकी है?
1.घनानंद
2.आलम
3.बोधा
4.बिहारी 🏹

30.*निम्न में से कौन सी नानक की रचना नहीं हैं* –

1 रहिरास
2 अंग वधू🏹
3 सोहिला
4.असादी वार

31.*प्रगतिवाद की विशेषता नहीं हैं-*

1 समतामूलक समाज की स्थापना
2 व्यंग्य
3 वैयक्तिकता 🏹
4 यथार्थपरता

You might also like
Leave A Reply