भाषा विज्ञान, हिंदी भाषा एवं देवनागरी लिपि पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न

भाषा विज्ञान, हिंदी भाषा एवं देवनागरी लिपि

प्रश्न 1 “मनुष्य और मनुष्य के बीच वस्तुओं के विषय में अपनी इच्छा और मति के आदान प्रदान करने के लिए व्यक्त ध्वनि संकेतों का जो व्यवहार होता है उसे भाषा कहते हैं।”* उक्त परिभाषा किस विद्वान की है—

1 कामताप्रसाद गुरु

2 भोलानाथ तिवारी

3 श्यामसुंदर दास✔

4 बाबूराम सक्सेना

*प्रश्न 2 निम्न में से असत्य कथन का चयन करें—-*

*1 भाषा व्यक्तिगत सम्पत्ति है।*✔

*2 भाषा परिवर्तनशील है।*

*3 भाषा अर्जित सम्पत्ति है।*

*4 भाषा अनुकरण से सीखी जाती है।*

*प्रश्न 3 निम्न में से बोली का नाम निम्न में से क्या नहीं है—*

1 विभाषा

2 उपभाषा

3 प्रांतीय भाषा

4 अपभाषा✔

*प्रश्न 4 निम्न में से असम्बद्ध जोड़ी का यह करें—*

*1 वैदिक संस्कृत –2000 ई. पू.-800 ई. पू.*

*2 संस्कृत या लौकिक संस्कृत –800 ई.पू.-500 ई. पू.*

*3 पाली –500 ई.पू.- 500 ईस्वी*✔

*4 अपभ्रंश 500 ई.-1000 ई.*

*प्रश्न 5 निम्न में से किस विद्वान ने वैदिक स्वरों की संख्या 14 मानी है—-*

1 डॉ. धीरेंद्र वर्मा

2 डॉ. हरदेव बाहरी✔

3 डॉ. उदयनारायण तिवारी

4 डॉ. कपिलदेव द्विवेदी

*प्रश्न 6 निम्न में से असम्बद्ध का चयन कीजिए—*

1 पाली-प्रथम प्राकृत

2 प्राकृत-तृतीय प्राकृत✔

3 अपभ्रंश-तृतीय प्राकृत

4 सभी असम्बद्ध है

*प्रश्न 7 निम्न में से असम्बद्ध का चयन करें—*

1 पश्चिमी हिंदी-बुन्देली

2 राजस्थानी-मारवाड़ी

3 पहाड़ी-बघेली✔

4 पूर्वी-छतीसगढ़ी

*प्रश्न 8 निम्न में से सत्य कथन का चयन करें—*

*1 देवनागरी लिपि आक्षरिक है*✔

*2 देवनागरी लिपि में एक वर्ण के लिए एक से अधिक ध्वनि है।*

*3 देवनागरी लिपि की वर्णमाला का वर्णक्रम अवैज्ञानिक है।*

*4 देवनागरी लिपि वर्णात्मक लिपि है*

*प्रश्न 9 निम्न में से असम्बद्ध का चयन करें—*

1 अयोगवाह–ड़, ढ़✔

2 व्यंजन-ब

3 स्वर-ऋ

4 संयुक्त व्यंजन-त्र

*प्रश्न 10 निम्न कथनों पर विचार करें—-*

*1 य, र,ल,व अन्तःस्थ व्यंजन है।*

*2 य , व अर्ध स्वर कहे जाते हैं।*

*3 र प्रकण्ठित या लुंठित माना जाता है।*

कूट—

1 केवल 1 सही

2 सभी सही✔

3 केवल 2 व 3 सही

4 सभी गलत

*प्रश्न 11 वे अवयव शब्द जो संज्ञा,सर्वनाम, विशेषण व क्रिया विशेषण के साथ प्रयुक्त होकर उस पर बल देने, उसे सीमित करने का करते हैं उसे क्या कहा जाता है—*

1 समास

2 क्रिया विशेषण

2 निपात✔

4 समुच्चयबोधक

*प्रश्न 12 ‘पापड़’ किस भाषा का शब्द है—*

1 फ्रांसीसी

2 पुर्तगाली

3 देशज✔

4 अंग्रेजी

*प्रश्न 13 निम्न कथनों पर विचार करें—-*

1 उच्चारण की दृष्टि से भाषा की लघुत्तम इकाई शब्द है।

2 सार्थकता की दृष्टि से भाषा की लघुत्तम इकाई शब्द है।

3 भाषा की व्याकरणीय योग्यता प्राप्त लघुत्तम इकाई पद या रूप है।

4 भाषा की पूर्ण सार्थक इकाई वाक्य है।

कूट—

1 केवल 1 , 2 व 4 सही

2 केवल 2 व 4 सही

3 केवल 2,3 व 4 सही✔

4 सभी सही

*प्रश्न 14 मानस्वरों की संख्या कितनी मानी गई है—-*

1 सत्रह

2 आठ✔

3 पांच

4 तीन

*प्रश्न 15 “एक विचार पूर्णता से प्रकट करने वाले शब्द समूह को वाक्य कहते हैं।”* वाक्य की उक्त परिभाषा किस विद्वान की है—

1 रामचन्द्र शुक्ल

2 डॉ. हरदेव बाहरी

3 कामताप्रसाद गुरु✔

4 डॉ. भोलानाथ तिवारी

*प्रश्न 16 निम्न में से क्या अर्थ परिवर्तन की दिशा नहीं है–*

1 अर्थ-विस्तार

2 अर्थ-संकोच

3 अर्थ-सन्देश✔

4 अर्थादेश

*प्रश्न 17 ‘मंदिर’ शब्द निम्न में से किसका उदाहरण है—*

1 अर्थ विस्तार

2 अर्थ संकोच

3 अर्थापकर्ष✔

4 सभी

*प्रश्न 18 ‘हिरन’ शब्द किसका उदाहरण है—-*

1 अर्थ संकोच✔

2 अर्थ विस्तार

3 अर्थ अपकर्ष

4 अर्थादेश

*प्रश्न 19 गार्सा-द-तासी ने अपने ग्रन्थ में हिंदी के कितने कवियों को शामिल किया है—*

1 बहत्तर

2 सत्तर

3 सात सौ अड़तीस✔

4 अस्सी

*प्रश्न 20 ‘इस्तवार द ला लितरेत्यूर एन एनदुई एन्दुस्तानी’ के दूसरे संस्करण का प्रकाशन कब किया गया–*

1 -1847 ई.

2 -1839 ई.

3-1871 ई.✔

4-1887 ई.

*प्रश्न 21 मिश्रबन्धु विनोद के कुल कितने भाग हैं—-*

1 दो

2 तीन

3 चार✔

4 पांच

*प्रश्न 22 साहित्येतिहास को आलोचना से पृथक करने वाले प्रथम आचार्य हैं—*

1 नन्ददुलारे वाजपेयी

2 हजारीप्रसाद द्विवेदी

3 रामचंद्र शुक्ल✔

4 बच्चन सिंह

*प्रश्न 23 ‘ए स्केच ऑफ हिंदी लिटरेचर’ (1917 ई.) किसकी रचना है—*

1 एफ. ई. के

2 इंद्रनाथ मदान

3 एडविन ग्रिब्स✔

4 मौलवी करीमुद्दीन

*प्रश्न 24 ‘ हिंदी काव्यधारा’ किसकी रचना है—*

1 रमाशंकर शुक्ल रसाल

2 महेशदत्त शुक्ल

3 राहुल सांकृत्यायन✔

4 भागीरथी मिश्र

*प्रश्न 25 ‘हिन्दी साहित्य:बीसवीं शताब्दी’ किसकी रचना है—-*

1 नन्ददुलारे वाजपेयी✔

2 श्यामसुंदर दास

3 सुमन राजे

4 मोतीलाल मनोरिया

Leave a Comment

You cannot copy content of this page