प्रमुख हिन्दी भाषा के इतिहास
प्रमुख हिन्दी भाषा के इतिहास
- हिन्दी भाषा का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना माना गया है।
- सामान्यतः प्राकृत की अन्तिम अपभ्रंश अवस्था से ही हिन्दी साहित्य का आविर्भाव स्वीकार किया जाता है।
- हिन्दी भाषा व साहित्य के जानकार अपभ्रंश की अंतिम अवस्था ‘अवहट्ट’ से हिन्दी का उद्भव स्वीकार करते हैं।
- चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ ने इसी अवहट्ट को ‘पुरानी हिन्दी’ नाम दिया।
भाषा के इतिहासकार व उनके भाषेतिहास
धीरेन्द्र वर्मा (1897-1973 ई०)- | हिन्दी भाषा का इतिहास (1933 ई०) |
उदय नारायण तिवारी (1903-1984 ई०)- | हिन्दी भाषा का उद्गम और विकास (1955 ई०) |
हरदेव बाहरी (1907-2000 ई०)- | हिन्दी : उद्भव, विकास और रूप (1965 ई०) |
भोलानाथ तिवारी (1922-1989 ई०)- | हिन्दी भाषा (1966 ई०) |