स्कन्दगुप्त नाटक पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न

स्कन्दगुप्त नाटक पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न

हिन्दी वस्तुनिष्ठ प्रश्न
हिन्दी वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1 स्कन्दगुप्त का रचना काल है :-
1, 1928✔
2, 1925
3, 1924
4, 1929

2 स्कन्दगुप्त में उल्लेखित कुमारगुप्त महेंद्रादित्य किसके पुत्र थे ?
1 रामगुप्त
2 श्री गुप्त
3 चंद्रगुप्त✔
4 विष्णुगुप्त

3 स्कन्दगुप्त नाटक की कथा वस्तु विभक्त है –
1, 5 अंक 32 दृश्य✔
2, 7 अंक 35 दृश्य
3, 4 अंक 30 दृश्य
4, 6 अंक 36 दृश्य

4 स्कन्दगुप्त नाटक में पहले अंक का दूसरा दृश्य है –
1 उज्जयनी का स्कन्धवार
2 कुसुसमपुर का राजमंदिर✔
3 अंतःपुर
4 क्षिप्रा का तट

5 प्रस्तुत नाटक में विदूषक है –
1 मातृगुप्त
2 मुद्गल✔
3 कुमारदास
4 धातुसेन

6 गीत संगीत में प्रवीण पात्र है –
1 देवसेना✔
2 जयमाला
3 विजया
4 मालिनी

7 निम्न में से कौन कश्मीर से सम्बंधित थी?
1 जयमाला
2 अनंतदेवी
3 मालिनी✔
4 विजया

8 ऐतिहासिकता की दृष्टि से कौन सी स्त्री पात्र काल्पनिक नहीं है?
1 देवकी✔
2 रामा
3 विजया
4 देवसेना

9 कमला किसकी माँ है ?
1 पर्णदत्त
2 भट्टार्क✔
3 पुरुगुप्त
4 शर्वनाग

10 नारी समस्या को लेकर लिखा गया प्रसाद जी का नाटक है –
1 ध्रुवस्वामीनी✔
2 स्कन्दगुप्त
3 चंद्रगुप्त
4 राज्यश्री

11असत्य छाँटिए – देवसेना कौन थी ?
1 बंधुवर्मा की बहन
2 मालव की राजकुमारी
3 मालिनी की नंनद✔
4 स्कन्दगुप्त की प्रेयसी

12 शर्वनाग के पत्नी का नाम था -?
1 कमला
2 रामा✔
3 अनंतदेवी
4 इनमे से कोई नहीं

13 प्रसाद जी ने मातृगुप्त किसे माना है ?
1 बाणभट्ट
2 भवभूति
3 कालिदास✔
4 विशाखदत्त

14 *अधिकार सुख कितना मादक और सारहीन है।* किसका कथन है ?
1 पुरुगुप्त
2 स्कन्दगुप्त✔
3 भट्टार्क
4 मातृगुप्त

15 बेमेल छाँटिए – गोविंदगुप्त कौन था ?
1 स्कन्दगुप्त का चाचा
2 कुमारगुप्त का भाई
3 देवकी का देवर
4 पुरगुप्त का पिता✔

16 *मेरे इस जीवन के देवता और उस जीवन के प्राप्य।* – किसका कथन है और किसके प्रति ?
1 देवसेना स्कन्दगुप्त से✔
2 विजया स्कंदगुप्त से
3 विजया भट्टार्क से
4 जयमाला बंधुवर्मा से

17 स्कन्दगुप्त का शासन काल था –
1 455 से 467 ई✔
2 467 से 469 ई
3 339 से 343 ई
4 413 से 455 ई

18 महराज कुमारगुप्त के निधन के पश्चात् आपसी संघर्ष से बचने के लिए कौन आत्म हत्या कर लेते हैं –
1 पृथ्वीसेन
2 महादण्डनायक
3 महाप्रतिहार
4 उपरोक्त सभी✔

19 *हम क्षत्राणी हैं, चिरसंगिनी खड्गलता का हम लोगो से चिर स्नेह है।* किसका कथन है ?
1 जयमाला✔
2 अनंतदेवी
3 देवसेना
4 रामा

20 *इस नाटक में ऐतिहासिक तथ्यों और मानवीय संवेदनाओं का नीर क्षीर मिश्रण हुआ है।* किसका कथन है ?
1 डॉ बच्चन सिंह✔
2 सियारामशरण गुप्त
3 राम विलास शर्मा
4 भगवती चरण वर्मा


21 आजीवन कौमार व्रत का पालन करने का प्रतिज्ञा कौन लेता हैं
A कुमारदास
B मातृगुप्त
C स्कन्द💐
D प्राख्यातकीर्ति
22 उज्जयिनी का परदुःख भंजक विक्रमादित्य कौन था
A समुद्रगुप्त
B स्कन्दगुप्त💐
C चंद्रगुप्त
d सभी

23 स्कन्दगुप्त नाटक में स्त्री पात्रो कीसंख्या है
A4
B6
C8💐
D 7

24 हम तो साम्राज्य के सैनिक है।किसका कथन है
A बन्धुवर्मा
B पृथ्वीसेन
C स्कन्दगुप्त💐
D चक्रपालित

25 प्रथम अंक के पहले दृश्य में स्कन्द को क्या करता हुआ दिखाया है
A सोते हुवे
B टहलते💐
C नहाते
D कुश्ती लड़ते

26 स्कंद को गुप्तकुल भूषण कह कौन आशीर्वाद मांगता है
A मातृगुप्त
B परणदत्त💐
C चक्रपालित
D पुरगुप्त

27 स्कन्द किसे निर्भय निद्रा का सुख लो कहता है
A चक्रपालित
B भीमवर्मा
C देवसेना
D मालव के दूत💐

28 स्कन्दगुप्त के तीसरे व पाचवे अंक में कितने दृश्य है
A 5
B 6💐
C 7
D 9

29 कविता करना अनंत पूण्य का फल है।कथन है
A कुमारगुप्त
B मालिनी
C मातृगुप्त💐
D कालिदास


30 मित्र परिवर्तन उपस्थित है।कथन हैं
A धातुसेन💐
Bअनंतदेवी
C स्कन्द
D बन्धुवर्मा

31क्रांति उपस्थित है।कथन है
A देवकी
B अनंतदेवी💐
C भटार्क
D जया

32 देवसेना व जयमाला कैसे पात्र हैं
A वास्तविक
B काल्पनिक
C दोनो💐
D कोई नही

33 इनमे से कल्पित पात्र है
A खिंगिल
B भटार्क
C प्रपंचबुद्धि💐
D गोविंदगुप्त


34 उतारोगे अब कब भू भार।
कौन गाता है
A मुदगल
B मातृगुप्त
C दोनो💐
Dमालिनी

35
अन्तर्वेद का विषयपति कौन था
A शर्व नाग💐
B भटार्क
C मुदगल
D पृथ्वीसेन

36 पुरगुप्त की उपाधि थी
A महेन्द्रतीय
B प्रकाशादित्य💐
C विक्रमादित्य
D सभी
37कष्ट हृदय की कसौटी है। कथन है
A विजया
B देवसेना💐
C स्कन्द
D कोई नही

38 पुरगुप्त को रक्त का टीका कौन लगाता है
A स्कन्द💐
B गोविंदगुप्त
C प्रपंचबुद्धि
D धातुसेन

39कौन आत्महत्या कर लेती हैं
A अनंतदेवी
B विजया💐
C देवसेना
D जयमाला
40 देवसेना को हूणो के हाथों से कौन बचाता है
A स्कन्द
B पर्ण दत्त💐
C कमला
D कोई नही

You might also like
Leave A Reply