नन्ददुलारे वाजपेयी का साहित्यिक परिचय

नन्ददुलारे वाजपेयी हिन्दी के साहित्यकार, पत्रकार, सम्पादक, आलोचक भी रहे। वे शुक्लोत्तर युग के प्रख्यात समालोचक थे।

नन्ददुलारे वाजपेयी 

नन्ददुलारे वाजपेयी का साहित्यिक परिचय

नन्ददुलारे वाजपेयी का जन्म 4 सितम्बर 1906 और मृत्यु 21 अगस्त, 1967 उज्जैन को हुआ. इनको छायावादी कविता के शीर्षस्थ आलोचक के रूप में मान्यता प्राप्त है। हिंदी साहित्य: बींसवीं शताब्दी, जयशंकर प्रसाद, प्रेमचन्द : साहित्यिक विवेचन, आधुनिक साहित्य, नया साहित्य: नये प्रश्न आदि इनकी प्रमुख आलोचना पुस्तकें हैं।

प्रकाशित कृतियाँ

जयशंकर प्रसाद – 1939
हिन्दी साहित्य : बीसवीं शताब्दी – 1942
आधुनिक साहित्य – 1950
महाकवि सूरदास – 1953
प्रेमचंद : साहित्यिक विवेचन – 1954
नया साहित्य : नये प्रश्न – 1955
राष्ट्रभाषा की कुछ समस्याएँ – 1961
कवि निराला – 1965
राष्ट्रीय साहित्य तथा अन्य निबंध- 1965
प्रकीर्णिका -1965
हिन्दी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास
आधुनिक काव्य : रचना और विचार
नई कविता – 1976
कवि सुमित्रानन्दन पंत – 1976
रस सिद्धांत : नये संदर्भ -1977
आधुनिक साहित्य : सृजन और समीक्षा – 1978
हिन्दी साहित्य का आधुनिक युग – 1979
रीति और शैली – 1979
नंददुलारे वाजपेयी रचनावली (आठ खंडों में, संपादक- विजयबहादुर सिंह) – 2008 (अनामिका पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, नई दिल्ली से प्रकाशित)

वाजपेयी जी पर केन्द्रित कृतियाँ

नन्ददुलारे वाजपेयी (विनिबन्ध) – प्रेमशंकर (1983) [साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से प्रकाशित]
आलोचक का स्वदेश (जीवनी) – विजयबहादुर सिंह (2008) [अनामिका पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, नई दिल्ली से प्रकाशित; यह जीवनी ‘नंददुलारे वाजपेयी रचनावली’ के प्रथम खंड में भी यथावत् संकलित है।]

Leave a Comment

You cannot copy content of this page