रघुवीर सहाय का साहित्यिक परिचय इस पोस्ट से जानेंगे

जन्म:
९ दिसंबर १९२९ को लखनऊ में।
शिक्षा:
अंग्रेजी साहित्य में एम.ए.।
कार्यक्षेत्र :
- दैनिक ‘नवजीवन’ में उपसंपादक-सांस्कृतिक संवाददाता।
- ‘प्रतीक’ के सहायक संपादक
- आकाशवाणी के समाचार विभाग में उपसंपादक।
- ‘कल्पना’ (हैदराबाद) तथा आकाशवाणी (दिल्ली) में विशेष संवाददाता।
- ‘नवभारत टाइम्स’ (दिल्ली) में विशेष संवाददाता।
- समाचार-संपादक, ‘ दिनमान’। प्रधान संपादक, ‘ दिनमान’ (१९६९-८२)। १९८२ से १९९० तक स्वतंत्र लेखन।
निधन:
३० दिसंबर १९९० को।
प्रकाशित रचनाएँ:
कविता संग्रह :
दूसरा सप्तक, सीढ़ियों पर धूप में, आत्महत्या के विरुद्ध, हँसो हँसो जल्दी हँसो, कुछ पते कुछ चिठि्ठयाँ, एक समय था।
कहानी संग्रह :
रास्ता इधर से है, जो आदमी हम बना रहे हैं।
निबंध संग्रह :
दिल्ली मेरा परदेस, लिखने का कारण, ऊबे हुए सुखी, वे और नहीं होंगे जो मारे जाएँगे, भँवर लहरें और तरंग, अर्थात।
सम्मान पुरस्कार :
१९८२ में लोग भूल गए हैं कविता संग्रह पर साहित्य अकादमी पुरस्कार।