लीलाधर जगूड़ी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत हिन्दी कवि है जिनके कृति अनुभव के आकाश में चांद को १९९७ मे पुरस्कार प्राप्त हुआ।

लीलाधर जगूड़ी का साहित्यिक परिचय
- जन्म :- 1 जुलाई 1944,
- जन्म स्थान:- धंगड़, टिहरी (उत्तराखंड)
- भाषा :- हिंदी
- विधाएँ :- कविता, गद्य, नाटक
- काल- आधुनिक काल
- युग- नयी कविता युग
लीलाधर जगूड़ी की रचनाएँ:-
कविता संग्रह :-
- शंखमुखी शिखरों पर,1964
- नाटक जारी है,1972
- इस यात्रा में, 1974
- रात अब भी मौजूद है, 1976
- बची हुई पृथ्वी, 1977
- घबराए हुए शब्द, 1981
- भय भी शक्ति देता है,
- अनुभव के आकाश में चाँद,
- महाकाव्य के बिना,
- ईश्वर की अध्यक्षता में,
- खबर का मुँह विज्ञापन से ढँका है
नाटक :-
- पाँच बेटे
गद्य :-
- मेरे साक्षात्कार
पुरस्कार:-
लीलाधर जगूड़ी को हिंदी साहित्य हेतु विभिन्न पुरस्कारों व सम्मानों से नवाजा गया है, जिनमें प्रमुख हैं:
- साहित्य अकादमी पुरस्कार (१९९७)
- पद्मश्री सम्मान
- रघुवीर सहाय सम्मान
- भारतीय भाषा परिषद् शतदल सम्मान
- नमित पुरस्कार
- आकाशवाणी पुरस्कार
- व्यास सम्मान (२०१८)
प्रातिक्रिया दे