भारतीय एवं पाश्चात्य काव्यशास्त्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1 निम्न में से असत्य कथन का चयन करें—
- 1 संस्कृत काव्यशास्त्र का प्रथम उपलब्ध ग्रन्थ नाट्यशास्त्र है।
- 2 भरतमुनि का समय 3री सदी ई. पू. से 3री सदी के बीच माना जाता है।
- 3 अंतिम प्रख्यात ग्रन्थ रसगंगाधर है।
- 4 रसगंगाधर के प्रणेता विश्वनाथ हैं।(जगन्नाथ✔)
प्रश्न 2 निम्न में से किस आचार्य ने अलंकार सिद्धान्त को नही अपनाया—
- 1 भामह
- 2 दण्डी
- 3 विश्वनाथ✔
- 4 उद्भट
प्रश्न 3 ‘काव्यालंकारसूत्रवृत्ति’ किसकी रचना है—
- 1 भामह
- 2 उद्भट
- 3 वामन✔
- 4 मम्मट
प्रश्न 4 आनन्दवर्धन की रचना निम्न में से कौन सी है—
- 1 ध्वन्यालोकलोचन
- 2 ध्वन्यालोक✔
- 3 वक्रोक्तिजीवितम
- 4 काव्यालंकारसूत्रवृत्ति
प्रश्न 5 काव्यप्रकाश किसकी रचना है–
- 1 वामन
- 2 मम्मट✔
- 3 विश्वनाथ
- 4 दण्डी
प्रश्न 6 अभिनवगुप्त मूलतः क्या थे
- 1 आचार्य
- 2 टीकाकार✔
- 3 कवि
- 4 नाटककार
प्रश्न 7 ‘औचित्य-विचार-चर्चा’ किसकी रचना है—
- 1 क्रोचे
- 2 क्षेमेन्द्र✔
- 3 मम्मट
- 4 उद्भट
प्रश्न 8 धनन्जय व धनिक ने साधारणीकरण के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है—
- 1 अविशेष
- 2 प्रकारांतर विशेष
- 3 परित्यक्त विशेष✔
- 4 असाधारण विशेष
प्रश्न 9 प्रेयान रस की प्रतिष्ठापना किसने किया था—
- 1 रुद्रट✔
- 2 उद्भट
- 3 वाग्भट
- 4 मम्मट
प्रश्न 10 निम्न में से किस एक विद्वान ने रसों की संख्या नौ नहीं माना है—
- 1 उद्भट
- 2 रुद्रट✔
- 3 आनन्दवर्धन
- 4 धनञ्जय
प्रश्न 11धीरललित, धीरप्रशान्त, धीरोदात्त, धीरोद्धत आदि रसों की परिकल्पना किसने की थी—
- 1 भोज✔
- 2 विश्वनाथ
- 3 राजशेखर
- 4 उद्भट
प्रश्न 12 वत्सल रस को शामिल कर कुल दस रस मानने वाले विद्वान कौन थे—
- 1 जगन्नाथ
- 2 विश्वनाथ✔
- 3 राजशेखर
- 4 वाग्भट
प्रश्न 13 भामह ने कुल कितने अलंकारों का निरूपण किया—
- 1-33
- 2-35
- 3-37✔
- 4-40
प्रश्न 14 भरतमुनि ने कुल कितने अलंकार माने थे—
- 1 चार✔
- 2 दो
- 3 सात
- 4 तीन
प्रश्न 15 ‘विशिष्ट पदरचना रितिः’ किस विद्वान की परिभाषा है—
- 1 वामन✔
- 2 भरतमुनि
- 3 मम्मट
- 4 भामह
प्रश्न 16 निम्न में से असत्य कथन का चयन करें—
- 1 वैदर्भी में सभी दस गुण होते हैं।
- 2 गौड़ीय में दो गुण होते हैं।
- 3 पांचाली में चार गुण होते हैं।(2 गुण✔)
- 4 सभी असत्य
प्रश्न 17 निम्न में से असम्बद्ध को चुनें—
- 1 वैदर्भी–असमस्तपदा या समासरहिता
- 2 गौड़ीय-उद्भटपदा या समासबहुला
- 3 पांचाली–कोमलपदा
- 4 सभी सम्बद्ध हैं✔
प्रश्न 18 निम्न में से असत्य कथन का चयन करें—
- 1 कुंतक को वक्रोक्ति सिद्धान्त का प्रतिष्ठापक आचार्य माना जाता है।
- 2 भामह व दण्डी के ग्रन्थों में कुंतक के पूर्व ही वक्रोक्ति के पर्याप्त स्त्रोत मिलते हैं।
- 3 वामन ,रुद्रट व आनन्दवर्धन ने वक्रोक्ति को रस के रूप में ही स्वीकार किया था।(अलंकार के रूप में✔)
- 4 भामह वक्रोक्ति को व्यापक अर्थ में ग्रहण कर इसे अतिश्योक्ति का पर्याय मानते हैं।
प्रश्न 19 निम्न में से असत्य कथन का चयन करें—
- 1 दण्डी ने समस्त वाड्मय को दो भागों-स्वभावोक्ति व वक्रोक्ति में बांटा।
- 2 वामन में वक्रोक्ति को एक अर्थालंकार मात्र माना ।
- 3 रुद्रट ने वक्रोक्ति को एक शब्दालंकार मात्र स्वीकार किया।
- 4 सभी सही✔
प्रश्न 20 औचित्य सिद्धान्त के प्रवर्तक आचार्य किसे कहा जाता है—
- 1 भामह
- 2 दण्डी
- 3 क्षेमेन्द्र✔
- 4 वामन
प्रश्न 21 पाश्चात्य काव्यशास्त्र का मूल माना जाता है–
- 1 एथेंस में
- 2 यूनान में✔
- 3 इंग्लैंड में
- 4 पोलैंड में
प्रश्न 22 साहित्य के सम्बंध में प्लेटो के विचार निम्न में से क्या नहीं है—
- 1 कवि की कविता अज्ञानताजन्य होता है।
- 2 साहित्य सत्य से दूर होता है।
- 3 साहित्य हानिकारक होता है।
- 4 सभी सही✔
प्रश्न 23 अरस्तू ने अपने गुरु प्लेटो के सिद्धांतों की निम्न में से क्या खण्डन नहीं किया है—
- 1 साहित्य अनुकरण नहीं अपितु नवीन सर्जना करता है।
- 2 कविता में इतिहास की अपेक्षा अधिक सार्वभौमिक व व्यापक होता है।
- 3 साहित्य वासनाओं का संपोषण नहीं विरेचन करता है।
- 4 सभी सही✔
प्रश्न 24 लोंजाइनस को प्रथम स्वच्छन्दतावादी या सौन्दर्यवादी समीक्षक किसने कहा है—
- 1 जेम्स स्काट✔
- 2 जेम्स बॉन्ड
- 3 हेनरी
- 4 स्कॉट वाल्टर
प्रश्न 25 “हमें अरस्तु का अंधानुकरण नहीं करना चाहिए, बल्कि उसकी विवेकपूर्ण समीक्षा करके ही उसके मतों को स्वीकार करना चाहिए।” किसका कथन है—
- 1 विवेस✔
- 2 हेनरी स्वीट
- 3 वाल्ट बेयर
- 4 किंग्स टीन
प्रश्न 26 ‘लिरिकल बैलेड्स’ 1798 ई. किसकी रचना है—
- 1 इलियट
- 2 वर्ड्सवर्थ✔
- 3 रूसो
- 4 वाल्तेयर
प्रश्न 27 “काव्य रचना के पीछे कलात्मक प्रेरणा न होकर दैवी प्रेरणा होती है।”
किस विद्वान का कथन है—
- 1 प्लेटो✔
- 2 अरस्तू
- 3 इलियट
- 4 तेन
प्रश्न 28 मिमेसिस शब्द के लिए हिंदी में अनुकरण शब्द का प्रयोग किया गया है, अंग्रेजी में किस शब्द का प्रयोग किया गया है—
- 1 एडिटेशन
- 2 ट्रेडिशन
- 3 इमिटेशन✔
- 4 वेरिएशन
प्रश्न 29 किसी वस्तु के तीन रूप-आदर्श, वास्तविक व अनुकरणात्मक निम्न में से किसने माने हैं —
- 1 अरस्तू✔
- 2 जॉन लॉक
- 3 प्लेटो
- 4 इलियट
प्रश्न 30 “उदात्तता साहित्य के सब गुणों से महान है, यह वह गुण है जो अन्य क्षुद्र त्रुटियों के बावजूद साहित्य को सच्चे अर्थों में प्रभावपूर्ण बना देता है।” किसका कथन है—
- 1 क्रोचे
- 2 लौंजाइनस✔
- 3 इलियट
- 4 वर्ड्सवर्थ