प्रकाश का परावर्तन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 12
प्रकाश का परावर्तन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 12
स्मरणीय तथ्य
1. प्रकाश का परावर्तन किसी चमकदार सतह से प्रकाश की किरणों का टकराकर किसी निश्चित दिशा में चला जाना प्रकाश का
परावर्तन कहलाता है ।
2. नियमित परावर्तन – जब प्रकाश को समानान्तर किरणें चिकनी और चमकदार सतह पर आपतित होती है, तो परावर्तित किरणें भी आपस में समानान्तर होती है, इसे नियमित परावर्तन कहते हैं।
3. अनियमित परावर्तन- जब प्रकाश की समानान्तर किरणें खुरदुरे परावर्तक सतह पर आपतित होती हैं, तो परावर्तित किरणें आपस में
समानान्तर नहीं होती, इसे अनियमित परावर्तन कहते हैं।
4. आभासी प्रतिबिंध – समतल दर्पण में परावर्तित फिरणें दर्पण के पीछे रखी किसी वस्तु से आती हुई प्रतीत होती हैं। इसे वस्तु का
आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं।
5. पार्श्व परिवर्तन- समतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब का दायाँ भाग वस्तु का बायाँ भाग और प्रतिबिम्ब का बायाँ भाग वस्तु का
दायाँ भाग होता है। इसे ही पार्श्व परिवर्तन कहा जाता है।
6. वक्रता केन्द्र – गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग है, उसका केन्द्र वक्रता केन्द्र कहलाता है।
7. फोकस – मुख्य अक्ष के समानान्तर आपतित किरणें दर्पण से परावर्तन के पश्चात् जिस बिन्दु से होकर गुजरती है, उसे गोलीय दर्पण का फोकस कहते हैं।
8. वास्तविक प्रतिबिम्ब – जब किसी बिन्दु से चलने वाली किरण परावर्तन के पश्चात् दर्पण के सामने वास्तव में मिलती हैं, तब वे वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाती हैं
9. परावर्तन के दो नियम हैं। पहले नियम के अनुसार आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिन्दु पर अभिलम्ब एक ही तल में होते हैं। दूसरे नियम के अनुसार आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है।
10. समतल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब वस्तु के आकार का होता है तथा दर्पण से उतनी ही दूरी पर पीछे बनता है, जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के आगे होती है।
11. गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं, अवतल तथा उत्तल दर्पण।
12. मुख्य अक्ष के समानान्तर प्रकाश की किरणें किसी अवतल दर्पण से परावर्तन के पश्चात् फोकस से होकर गुजरती है।
13. दर्पण में फोकस से गुजरने वाली प्रकाश की किरणें परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के समानान्तर हो जाती है।
14. दर्पण के वक्रता केन्द्र से गुजरने वाली प्रकाश की किरणें दर्पण से परावर्तन के पश्चात् उसी मार्ग से लौट जाती है।
15. उत्तल दर्पण द्वारा सदैव छोटा और आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।