हमारी पृथ्वी कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1
हमारी पृथ्वी कक्षा 6 विज्ञान
मुख्य अवधारणा
1. पृथ्वी की संरचना
2. पृथ्वी के क्षेत्र
3. पृथ्वी तथा सौर मंडल।
4. पृथ्वी पर जीवन की मूल आवश्यकताएं।
कौशल
• पृथ्वी की आकृति आकार एवं संरचना के बारे में जानकारी ।
• पृथ्वी की संरचना का चित्र बनाना।
• ग्लोब को समझ पाना।
• पृथ्वी के क्षेत्र जलमंडल स्थलमंडल वायुमंडल को समझना ।
• ग्रहों उपग्रहों के अंतर को समझ पाना।
• पृथ्वी तथा सौरमंडल के बारे में जानना।
• भोजन जल जैसे भौतिक आवश्यकताओं पर समझ बनाना।
स्मरणीय बिन्दु
- 1. आकाशीय पिण्डों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष के मात्रक में मापा जाता है।
- 2. पृथ्वी के चारों ओर वायु के घेरे को वायुमंडल कहते हैं।
- 3. पृथ्वी की सतह पर भूमि अथवा जमीन वाला क्षेत्र स्थलमंडल कहलाता है।
- 4. वे आकाशीय पिण्ड, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं, ग्रह कहलाते हैं।
- 5. ऐसे आकाशीय पिण्ड जो ग्रह के चारों ओर घूमते हैं, उपग्रह कहलाते हैं।

- 6. सूर्य एक तारा है।
- 7. पृथ्वी को सबसे बाहरी परत जिसमें महाद्वीप तथा महासागर स्थित हैं, भूपर्पटी अथवा भू-पटल कहलाती है।
- 8. भूपर्पटी के नीचे गर्म पिघली चट्टानों से बनी मोटी परत प्रावार कहलाती है।
- 9. प्रावार के नीचे अर्थात् पृथ्वी का सबसे भीतरी भाग क्रोड कहलाता है।

- 10. पृथ्वी का केवल एक प्राकृतिक उपग्रह चन्द्रमा है।
- 11. पृथ्वी का निकटस्थ ग्रह मंगल है।
- 12. सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह बुध है।
- 13. सौर परिवार में 8 ग्रह है।

- 14. सौर मण्डल में पृथ्वी एक मात्र ग्रह है, जिस पर जीवन के लिए आवश्यक सभी परिस्थितियाँ उपलब्ध हैं।
- 15. वायुमंडल पृथ्वी के लिए सुरक्षात्मक आवरण का कार्य करता है।
आकलन की प्रश्न
• पृथ्वी की आंतरिक परत के चित्र को बनाने के लिए कहें ।

• पृथ्वी की किस आंतरिक परत में पौधों तथा जीवों के जीवित रहने के लिए सभी पदार्थ मौजूद हैं ?
• ग्लोब में जलमंडल सौरमंडल तथा ध्रुवों की पहचान करने को कहें।
• सूर्य, ग्रह , तथा उपग्रह के चित्र बनाने या संकलन तथा तीनों आकाशीय पिंड के लक्षणों को लिखने के लिए कहें।
• बच्चों द्वारा रात्रि में किये गये आकाश के अवलोकन पर चर्चा करने के लिए कहें।
• अलग-अलग जंतुओं के भोजन का अवलोकन कर सूचीकरण करें।
