मेरी गुड़िया कक्षा तीसरी पर्यावरण अध्ययन अध्याय 1
कक्षा तीसरी पर्यावरण अध्ययन अध्याय 1 मेरी गुड़िया
गुड़िया की हैं आँखें भूरी
गुड़िया के हैं गोरे गाल,
पाँव लचीले दो लगाए
हाथ रँगीले चौड़ा भाल ।
लाल-लाल दो छोटे होंठ
चुनरी पर है उसके गोट,
धरती पर जाती है लोट
लगती नहीं है उसको चोट ।
क्या कहूँ उसकी लम्बी नाक
कान तक लटके लम्बे बाल,
सज धज कर लगती है प्यारी
मेरी गुड़िया सबसे न्यारी ।
अभ्यास के प्रश्न
- कविता में गुड़िया के कौन-कौन से अंगों के नाम आये हैं उन्हें लिखो ।
- क्या तुम बता सकते हो कि हमारे शरीर में इनके अलावा और कौन-कौन से अंग हैं? लिखो
- तुम सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक बहुत सारे काम करते हो? दिन भर में किए जाने वाले कुछ काम एवं काम किन अंगों की सहायता से करते हो, तालिका में लिखो ।
सरल क्रमांक | काम (कार्य) | किस अंग की सहायता से करते हैं ? |
1. | चलना | पैरों की सहायता से |
2. | खेलना | हाथ पैरों की सहायता से |
3. | खाना | हाथ मुख की सहायता से |
4. | फेकना | हाथ की सहायता से |
हमारा शरीर विभिन्न अंगों से मिलकर बना है। प्रत्येक अंग का अपना एक अलग महत्व है। हर अंग अलग-अलग काम करने में मदद करता है।
नीचे दी गई तालिका में कुछ काम लिखे गये हैं। अपने एक हाथ से इन कामों को करने की कोशिश करो और तालिका में (v) या (X) का निशान लगाओ ।
सरल क्रमांक | काम (कार्य) | एक हाथ से कर सकते हैं | एक हाथ से नहीं कर सकते हैं |
1. | चुटकी बजाना | v | x |
2. | ताला लगाना | x | v |
3. | ताली बजाना | x | v |
4. | लिखना | v | x |
5. | चोटी बनाना | x | v |
कई काम ऐसे होते हैं जिनमें हमें एक साथ कई अंग काम में लेने पड़ते हैं। दो ऐसे काम लिखो जिन्हें करने के लिए हाथ के साथ-साथ पैर भी काम आते हैं ।
1. हमारे शरीर में कौन-कौन से अंग दो-दो हैं?
2. दर्जी, गाने वाला और शिक्षक अपना काम करते समय किन-किन अंगों का उपयोग करेंगे।
1. यदि जीभ एवं हाथ न हों तो क्या परेशानी होगी, लिखो ।
2. नीचे दिए गए शब्दों में से जो शब्द अलग है उस पर गोला ( ) लगाओ और उससे जुड़े शरीर के अंग का नाम लिखो –
(i) खाना, पीना, बोलना, (चलना)- पैर
(ii) चलना,(सुनना), दौड़ना, कूदना-कान
(iii) पकड़ना, लिखना, (भागना), छूना- पैर
(iv) रोना, (चबाना), देखना, घूरना-मुख
(v) कठोर, कोमल, गरम, (देखना)- आँख
खोजो आस-पास
1. पता करो कि तैरने में हमारे कौन-कौन से अंगों का उपयोग होता है?