चुम्बकत्व कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 12
चुम्बकत्व कक्षा 6 विज्ञान
महत्वपूर्ण बिन्दु
1. मैग्नेशिया (वर्तमान में तुर्की) में मैग्नस ने काले चमत्कारिक चट्टान को पहले देखा इसे मैग्नेटाइट कहा गया।
2. उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरने वाले पत्थर को लोड स्टोन (दिशा सूचक) कहा जाने लगा।
3. लोहे और लोहे से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करने वाले पदार्थ चुंबक कहलाता है। चुंबक का यह गुण चुंबकत्व कहलाता है।
4 वे पदार्थ जो चुंबक द्वारा आकर्षित किए जाते हैं जिन्हें चुंबक बनाया जा सकता है चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण-र कोबाल्ट, निकल आदि।
5. वे पदार्थ जो न तो चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं और जिन्हें कृत्रिम विधियों द्वारा भी चुंबक नहीं बनाया जा सकता अचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण-रुई, लकड़ी, कागज आदि।
6. चुंबक के सिरों पर आकर्षण बल सबसे अधिक होता है जिन्हें ध्रुव कहते हैं।
7. चुंबक के समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण व विपरीत (असमान) ध्रुवों में आकर्षण होता है।
8. चुंबक छोटे-छोटे क्षेत्रों से मिलकर बनता है जिसे प्रक्षेत्र (डोमेन) कहते हैं। प्रत्येक प्रक्षेत्र एक छोटा पूर्ण चुंबक होता है।
9. उत्तर दिशा में स्थिर होने वाला सिरा उत्तरी ध्रुव (N) व दक्षिण दिशा में स्थिर होने वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव (5) कहलाता है।
10. चुंबकीय पदार्थ को चुंबक के पास रखने पर अस्थायी चुंबकत्व आ जाता है। यह घटना चुंबकीय प्रेरण कहलाती है।
11. चुंबक का प्रभाव उसके आस-पास के क्षेत्र में महसूस होता है यह क्षेत्र चुंबकीय क्षेत्र कहलाता है।