उत्पति की दृष्टि से शब्द-भेद

उत्पति की दृष्टि से शब्द-भेद

(i) तत्सम शब्द 

(ii ) तद्भव शब्द 

(iii ) देशज शब्द

(iv) विदेशी शब्द।

(i) तत्सम शब्द – हिंदी भाषा में बहुत सारे ऐसे शब्द है, जो संस्कृत भाषा से लिए गए हैं परंतु उनका अर्थ और प्रयोग संस्कृत भाषा के समान ही किया जाता है, इन शब्दों को ही तत्सम शब्द कहा जाता है। 

 संस्कृत भाषा के वह शब्द जो हिंदी भाषा में लिए गए हैं और वह अपने वास्तविक रूप में प्रयोग किए जाते हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं।

(ii ) तद्भव शब्द – वह शब्द जो संस्कृत भाषा से विकृत होकर हिंदी में आए हैं तद्भव शब्द कहलाते हैं। संस्कृत भाषा के ऐसे शब्द जो सिर्फ थोड़े से ही बदलाव के साथ हिंदी भाषा में रूपांतरित किए गए हैं, तद्भव शब्द कहलाते हैं। 

(iii ) देशज शब्द – भारत देश में भिन्न-भिन्न स्थानों में भिन्न-भिन्न प्रकार की बोलियाँ बोली जाती है और हिंदी भाषा में कई ऐसे शब्द है, जो देश की विभिन्न बोलियों से लिए गए हैं, इन्हीं शब्दों को देशज  शब्द का नाम दिया जाता है। 

जो शब्द किसी देश की विभिन्न भाषाओं से मातृभाषा में लिए गए हो वह देशज शब्द कहलाते हैं। 

जैसे- चिड़िया, कटरा, कटोरा, खिरकी, जूता, खिचड़ी, पगड़ी, लोटा, डिबिया, तेंदुआ, कटरा, अण्टा, ठेठ, ठुमरी, खखरा, चसक, फुनगी, डोंगा आदि।

(iv) विदेशी शब्द – विदेशी भाषाओं से जो शब्द हिंदी भाषा में जोड़े गए हैं वह शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं। जो शब्द विदेशियों के संपर्क में आने के बाद हिंदी भाषा में लिए गए हैं, वह शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं। 

आज के समय में हिंदी भाषा में अनेक प्रकार के विदेशी शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनका वर्णन निम्नलिखित है – 

अंग्रेजी भाषा से लिए गए शब्द– हॉस्पिटल, डॉक्टर,  , पेन, पेंसिल, , कार, स्कूल, कंप्यूटर, ट्रक, टेलीफोन, टिकट, इत्यादि।

 अरबी भाषा से लिए गए शब्द – असर, किस्मत, खयाल, मतलब, तारीख, कीमत, अमीर, औरत, इज्जत, इलाज, वकील, किताब, , मालिक, गरीब, मदद इत्यादि।

तुर्की भाषा से लिए गए शब्द – तोप, काबू, तलाश, , बेगम, बारूद, चाकू इत्यादि।

चीनी भाषा से लिए गए शब्द – चाय, पटाखा,आदि।

उपयुक्त शब्दों के अलावा भी कई ऐसे शब्द जो विदेशी भाषाओं से लिए गए हैं, इनका प्रयोग हिंदी भाषा में आज के समय में भी होता है। इसके अलावा वर्तमान समय में भी कई शब्द विदेशों से हिंदी भाषा में लिए जा रहे हैं जिनका उपयोग धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।

You might also like

Comments are closed.