जल कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2
जल कक्षा 7 विज्ञान पाठ 2
स्मरणीय तथ्य
1. जल – पृथ्वी पर सबसे अधिक पाया जाने वाला पदार्थ जल है। यह पृथ्वी की सतह पर फैला है। इसका रासायनिक सूत्र HO है।
2. कठोर जल – जिस जल में साबुन झाग न उत्पन्न करें, उसे कठोर जल कहते हैं।
3. मृदु जल – जिस जल में साबुन खूब झाग पैदा करे, उसे मृदु जल कहते हैं।
4. प्रदूषण – गन्दे बचे हुये पदार्थों का हवा, पानी, पृथ्वी पर फेंकना प्रदूषण कहलाता है।
5. विलेय- किसी विलायक में घुलने वाले पदार्थों को विलेय कहते हैं।
6. विलयन -जब कोई विलेय, विलायक में घुलता है तो बना मिश्रण विलयन कहलाता है।
7. पानी ऊष्मा एवं विद्युत् का कुचालक है।
8. पानी का हिमांक 0°C होता है।
9. पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल का लगभग 97% महासागरों में, 2% हिमखण्डों के रूप में ध्रुवीय चोटियों पर शेष 1% नदियों, झीलों,
तालाबों में तथा पृथ्वी की सतह के नीचे पाया जाता है।
10. मनुष्य के शरीर में भार की दृष्टि से लगभग 70% जल होता है।
11. जल में बहुत से पदार्थ घुलनशील है इसलिए इसे सार्वत्रिक विलायक कहा जाता है।
12. समुद्र के जल में विभिन्न प्रकार के लवण घुले रहते हैं इसलिए इसका जल खारा होता है।
16. प्रदूषित जल मानव पशु एवं पौधों के लिए हानिकारक होता है।
13. यदि रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बोतल को ऊपर तक भरकर रखा जाए तो बर्फ के बढ़े हुए आयतन के कारण बोतल टूट जाती है।
14. नदियों, तालाबों का पानी अनेक रासायनिक पदार्थों तथा अवांछित पदार्थ के मिलते रहने से प्रदूषित होता रहता है।
15. शहरों में पानी के शुद्धिकरण के लिए क्लोरीन गैस एवं फिटकरी का उपयोग करते हैं।