स्काउट के द्वितीय सोपान हेतु अर्हताएँ
यहाँ पर स्काउट के द्वितीय सोपान हेतु अर्हताएँ के बारे में बताया गया है.
स्काउट के द्वितीय सोपान हेतु अर्हताएँ
1. पायनियरिंग :-
(अ) लट्ठा फाँस(टिम्वर हिच), सरक फाँस (रोलिंग हिच), ढेकली फाँस (मारलाइन स्पाइक लीवर हिच) और अष्टाकार गाँठ (फिगर ऑफ एट) को लगा सके और उनका उपयोग जाने:-
(ब) निम्नलिखित बन्धनों को लगाना और उनका उपयोग जाने:-
(अ) वर्गाकार बन्धन (स्कावायर लेसिंग) (ब) अष्टाकार बन्धन (फिगर ऑफ एट लेसिंग)
(स) हाथ कुल्हाड़ी (हैण्ड एक्स) या गँडासी(चोपर) का उपयोग जाने, उनके सुरक्षा के नियम जाने तथा उन्हें धार लगाना आता हो।
(द) खंजर या चाकू का उपयोग, सुरक्षा और धार लगाना आता हो तथा हथौड़ी, प्लास, पेचकस का प्रयोग करना जाने:-
2.आग:-
(अ) शिविर या खुले में विभिन्न प्रकार की आग(चूल्हे) की जानकारी हो, इसका उपयोग शिविर/बाहरी भ्रमण में कर सके।
(ब) अधिकतम दो माचिस की तिल्लियों से खुले में लकड़ी की आग जला सके।
3. भोजन:-
(अ) मिट्टी के तेल के स्टोव या गैस स्टोव के जलाने की विधि जाने।
(ब) दो व्यक्तियों के लिये खुले में दो प्रकार का भोजन और चाय कॉफी बना सकें।
(स) गैस लीक होने पर सुरक्षा की सावधानियां जाने।
4. कम्पास और मानचित्र:-
(अ) कम्पास से सोलह दिशाओं को जाने,
(ब) कम से कम दो तारा समूहों की सहायता से उत्तर दिशा जाने ।
(स) कम्पास की सहायता से अपनी स्थिति से विभिन्न वस्तुओं (औबजेक्टस) के कोण ज्ञात करे।
(द) एक ट्रेल का अनुसरण करे, जिसके कोण कम्पास द्वारा निधारित किये गये हों और दूरी दी गई हो।
(घ) मापनी (स्केल), दिशा, रूढ़ चिह्न, समोच्च रेखा और ग्रिड रेफरेन्स का अर्थ जानें।
(न) टूरिस्ट मैप का उपयोग करने की योग्यता हो।
5. प्राथमिक सहायता:-
(अ) घावों की जानकारी हो, खून बहने, जलने, फफोले पड़ने, मोच आने, डंक लगने तथा काटने पर उपचार जाने।
(ब) गोल पट्टी (रोलर बैंडेज) के उपयोग को प्रदर्शित कर सकें।
(स) सिर, हाथ, घुटने, पैर, टखने और भुजा की हड्डी टूटने पर तिकोनी पट्टी बांधना जाने।
(द) तत्काल उपलब्ध साधनों से स्ट्रेचर बना सके।
6. अनुमान लगाना:-
(अ) तात्कालिक उपलब्ध सामग्री से 30 मीटर से 100 मीटर तक की दूरी /चौड़ाई का अनुमान ‘लगायें
(ब) तेज चाल या सामान्य चाल चलकर अपने कदमों की दूरी ज्ञात कर चली दूरी का अनुमान लगाये।
7. बाह्य कार्य:-
(अ) दल/कम्पनी के ‘वाइड गेम’ में प्रतिभाग करे।
(ब) दल/कम्पनी के कैम्प फायर में भाग ले और कम से कम दो लोक गीत/देशगीत गा सकें और टोली के प्रहसन अर्थात नाटिका में भाग ले।
(स) सड़क पर चलने वाले वाहनों के सुरक्षा नियमों की जानकारी हो और उनका परिपालन करे।
(द) साइकिल चलाना जाने
(घ) अपने विद्यालय, निवास के पास की किसी फैक्ट्री में जाकर विभिन्न उत्पादों के उत्पादन की विधि जाने और मजदूरों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।
8. सेवा कार्य:-
(अ) अपने प्रधानाचार्य के परामर्श से अपने विद्यालय में एक विकास योजना को क्रायान्वित करे।
(ब) एक या एक से अधिक समाज सेवा शिविरों में प्रतिभाग करे जिसी अवधि-एक माह हो।
(स) किसी समुदाय द्वारा आयोजित मेले में सेवा कार्य करे जिसमें मेला प्रारंभ होने
(द) अपनी टोली के साथ कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट में भाग लें और अपने विद्यालय से पहले और समाप्ति के कार्य भी सम्मिलित हो।
या स्काउट गाइड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान में सहायता करे।
(ध) संरक्षण की 3 आर अर्थात् ‘रिड्यूस’, ‘रिसाइकल’ और ‘रियूज’ को प्रदर्शित करे।
(न) स्वयं सहायता समूह जैसी संस्था बनाकर उसके द्वारा ऐसे कार्य करे जिससे स्काउट/गाइड कौशलों का प्रयोग हो सके।
9. निरीक्षण-शक्ति का प्रशिक्षण:-
किम्स गेम द्वारा निरीक्षण (आंख का प्रयोग), स्वाद (जीभ), आवाज़ (कान) सूंघना (नाक), और स्पर्श (छूना) की क्षमता में अभिवृद्धि करे।
10. दक्षता पदक
निम्नलिखित दक्षता पदकों में से किन्हीं दो को उत्तीर्ण करे:-
स्काउट के लिए | गाइड के लिए |
---|---|
(1) कुक (Cook) | (1) कुक (Cook) |
(2) डिबेटर (Debetor) | (2) डिबेटर (Debetor) |
(3) फ्रेंड टू ऐनिमल (Friend to Animals) | (3) फ्रेंड टू ऐनिमल (Friend to Animals) |
(4) गार्डनर (Gardener) | (4) गार्डनर (Gardener) |
(5) हेंडीमेन (Handyman) | (5) सहायिका (Handywomen) |
(6) साइकिलिस्ट (Cyclist) | (6) साइकिलिस्ट (Cyclist) |
(7) लांउडर (Laundor) | (7) लांउडर (Laundor) |
(8) रीडर (Reader) | (8) रीडर (Reader) |
(9) हॉस्पिटल मेन (Hospitalman) | (9) चाइल्ड नर्स (Child Nurse) |
11. अनुशासन:-
(अ) विभिन्न प्रकार की टुप/कम्पनी निर्माण रचना की जानकारी हो।
(ब) अपने दल/कम्पनी में तीन की पंक्तियों में चुस्ती से मार्च कर सके। मार्च करते समय आदेशों का पालन कर सके।
(स) दल/कम्पनी की चार सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं में प्रति भाग करे।
12. संदेश प्रसारण संचार:-
(अ) कम्प्यूटर का प्रयोग कर सकें और मोबाइल फोन, इंटरनेट के लाभ एवं हानि को जाने और देश के विकास में इनके महत्व को समझे।
(ब) भारत स्काउट्स एव गाइड्स इंटरनेट और बैवसाइट के प्रयोग को जाने।
13. देश भक्ति:-
हमारी सांस्कृतिक धरोहर और संस्कृति के बारे में सूचनाएं एकत्रित कर एक लॉग बुक तैयार करें।