मापन कक्षा 6 विज्ञान पाठ 6
मापन
स्मरणीय बिन्दु
- 1. लम्बाई, क्षेत्रफल, आयतन, द्रव्यमान, समय, ताप आदि राशियों को जिनका मापन किया जा सकता है, भौतिक राशियाँ कहते हैं।

- 2. मापन का अर्थ किसी अज्ञात राशि का उसी प्रकार की ज्ञात राशि से तुलना करना।

- 3. किसी राशि का मापन करने के लिए दो बातों का ज्ञान आवश्यक है!. मात्रक, 2 संख्यात्मक मान
- 4. लम्बाई का मात्रक मीटर तथा समय का मात्रक सेकण्ड है।
- 5. संसार के सभी वैज्ञानिक, मात्रकों को अंतर्राष्ट्रीय पद्धति SI का उपयोग करते हैं।

- 6. कोई वस्तु जितना स्थान घेरती है, वह उसका आयतन कहलाता है।
- 7. द्रवों के आयतन को दर्शाने के लिए लीटर उपयोग करते हैं।

- 8. द्रव्यमान किसी वस्तु में पदार्थ की मात्रा की माप है।
- 9. छोटे द्रव्यमान की परिशुद्धता को मापने की लिए भीतिक तुला या रासायनिक तुला का उपयोग करते हैं।
- 10. किसी बर्तन को धारिता उसके अन्दर का आयतन होती है।
- 11. विराम घड़ी की को इच्छानुसार चालू या बंद किया जा सकता है।

- 12. भारत में माप के सही उपकरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भारत सरकार के माप-तौल विभाग की है।
- 13. स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप 37°C होता है।
- 14. डॉक्टरी तापमापी की नली बल्ब के पास एक जगह अत्यन्त सँकरी व घुमावदार होती है।
- 15. डॉक्टर तापमापी में 35°C से 42°C तक चिन्ह अंकित होते हैं।