हिन्दी भाषा एवं साहित्य प्रश्नावली
हिन्दी भाषा एवं साहित्य प्रश्नावली
हिन्दी भाषा एवं साहित्य पर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार है , जो परीक्षा के दृष्टि से महत्वपूर्ण है

1) संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ हैं?
सही उत्तर -संथाली, मैथिली,बोडो और डोगरी
2) भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है?
सही उत्तर -4
3) भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह है?
सही उत्तर -इण्डो-आर्यन
4) भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है?
सही उत्तर -चीनी-तिब्बती
5) ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?
सही उत्तर – किरात
6.) ‘जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥’ इस दोहे के रचनाकार का नाम है?
सही उत्तर – देवसेन
7) चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है?
सही उत्तर – निषाद
8) अपभ्रंश के योग से राजसाषानी भाषा का जो साहित्यिक रूप बना, उसे कहा जाता है?
सही उत्तर – डिंगल भाषा
9) ‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’ यह पंक्ति किस भाषा की है?
सही उत्तर – ब्रजभाषा
10) अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा है?
सही उत्तर -खड़ीबोली
11) देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था?
सही उत्तर – 14 सितम्बर, 1949
12) ‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा को कहा जाता है?
सही उत्तर – खड़ीबोली
13) प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया?
सही उत्तर – पिंगल भाषा
14) निम्नलिखित में से कौन प्रेमचंद की एक रचना है?
सही उत्तर -पंच-परमेश्वर
15) ‘बाँगरू’ बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है?
सही उत्तर -खड़ीबोली
16) डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है?
सही उत्तर -जम्मू कश्मीर
17) भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है?
सही उत्तर – महाराष्ट्र तथा गोवा
18) आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा है?
सही उत्तर – तेलुगु
19) आचार्य हज़ारीप्रसाद द्विवेदी के उस इतिहास ग्रंथ का नाम बतलाइए जिसमें मात्र आदिकालीन हिन्दी साहित्य सम्बन्धी सामग्री संग्रहीत है?
सही उत्तर – हिन्दी साहित्य का आदिकाल
20) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किन दो प्रमुख तथ्यों को ध्यान में रखकर ‘हिन्दी साहित्य के इतिहास’ के काल खण्डों का नामकरण किया है?
सही उत्तर – ग्रंथों की प्रचुरता एवं ग्रंथों की प्रसिद्धि
21) इनमें किस इतिहासकार ने सर्वप्रथम रीतिकालीन कवियों के सर्वाधिक परिचयात्मक विवरण दिए हैं?
सही उत्तर -मिश्रबन्धु
22) ‘हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग- एक’ के लेखक का नाम है?
सही उत्तर -डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
23) प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया है?
सही उत्तर – कृष्णभक्ति शाखा
24) मनुष्यत्व की सामान्य भावना को आगे करके निम्न श्रेणी की जनता में आत्म- गौरव का भाव जगाने वाले सर्वश्रेष्ठ कवि थे?
सही उत्तर -कबीर
25) ‘हंस जवाहिर’ रचना किस सूफ़ी कवि द्वारा रची गई थी?
सही उत्तर -क़ासिमशाह
26) ‘देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको।’ ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं?
सही उत्तर -नाभादास
27) ‘भक्तमाल” भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता थे?
सही उत्तर -नाभादास
28) अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई?
सही उत्तर -खड़ी बोली
29) त्रिपुरा की राजभाषा है?
→बांग्ला
30) ‘हरिश्चन्द्री हिन्दी’ शब्द का प्रयोग किस इतिहासकार ने अपने इतिहास ग्रंथ में किया है?
सही उत्तर -रामचन्द्र शुक्ल
31) आँख की किरकिरी होने का अर्थ है?
सही उत्तर -अप्रिय लगना
32) लाल पीला होने का अर्थ है?
सही उत्तर -क्रोध करना
33) ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक हैं?
सही उत्तर -प्रेमचंद
34) इनमें किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है?
सही उत्तर -जयशंकर प्रसाद
35) ‘प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं?
सही उत्तर -नरेन्द्र शर्मा
36) ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं?
सही उत्तर – हरिवंश राय बच्चन
37) बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे?
सही उत्तर -जयपुर नरेश जयसिंह के
38) ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता हैं ?
सही उत्तर -महादेवी वर्मा
39) तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है?
सही उत्तर -रामाज्ञा प्रश्नावली
40) ‘रामचरितमानस’ में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है?
सही उत्तर -भक्ति रस
41) सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में ‘देव बड़े हैं कि बिहारी’ विवाद को जन्म दिया?
सही उत्तर -मिश्रबंधु : हिन्दी नवरत्न
42) इनमें किस आलोचक ने अपना कौन सा आलोचना ग्रंथ लिखकर हिन्दी के स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम में आलोचना के अभाव को पूरा करने का सर्वप्रथम सफल प्रयास किया था?
सही उत्तर -श्यामसुन्दर दास : साहित्यालोचन
43) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं?
सही उत्तर -सूर, तुलसी, जायसी
44) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार इनमें एक ऐसा कवि है, जिसका ‘वियोग वर्णन, वियोग वर्णन के लिए ही है, परिस्थिति के अनुरोध से नहीं’?
सही उत्तर -कबीर
45) ‘सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर बनमाल॥ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं?
सही उत्तर -सूरदास
46) हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम क्या है?
→ गार्सा द तासी
47) ‘पद्मावत’ किसकी रचना है?
सही उत्तर -मलिक मुहम्मद जायसी
48) बैताल पच्चीसी’ के रचनाकार हैं?
सही उत्तर -सूरति मिश्र
49) ‘लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।’ पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है?
सही उत्तर -कामायनी
50) किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है?
सही उत्तर -जयशंकर प्रसाद