कक्षा 6 विज्ञान पाठ 5 हमारे चारों ओर के परिवर्तन
हमारे चारों ओर के परिवर्तन
स्मरणीय बिन्दु
- 1. हमारे आस-पास भिन्न-भिन्न तरह के परिवर्तन होते रहते हैं।
- 2. जब किसी पदार्थ के गुण में स्थायी रूप से भिन्नता आती है तो इसे परिवर्तन कहा जाता है।
- 3. परिवर्तन निम्नलिखित तरह के हो सकते हैं
- (1) मंद एवं तीव्र परिवर्तन
- (2) वांछनीय एवं अवांछनीय परिवर्तन
- (4) भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।


- (3) उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन

- 4. परिवर्तन के लिए कोई-न-कोई कारण होता है।
- 5. परिवर्तन में या तो ऊर्जा निष्कासित होती है या अवशोषित।
- 6. भौतिक परिवर्तन वह परिवर्तन होता है, जिससे कोई नया पदार्थ नहीं बनता, जबकि रासायनिक परिवर्तन में नये पदार्थ बनते हैं
- 7. जो परिवर्तन एक निश्चित समय के बाद पुनः दोहराए जाते हैं, आवर्ती परिवर्तन किसी निश्चित समय में नहीं दोहराए जाते।
- 8. जिस किसी परिवर्तन का विपरीत परिवर्तन संभव हो तो उसे उत्क्रमणीय तथा असम्भव हो तो उसे अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं।
- 9. जो परिवर्तन कम समय में पूर्ण होते हैं, उन्हें तीव्र परिवर्तन कहते हैं। जिस परिवर्तन को पूर्ण होने से अधिक समय लगता है, उन्हें मंद परिवर्तन कहते हैं।
- 10. ऐसे परिवर्तन जो मनुष्य के लिए उपयोगी है वांछनीय परिवर्तन कहलाते हैं।
- 11. ऐसे परिवर्तन जो मनुष्य के लिए अनुपयोगी है, अवांछनीय परिवर्तन कहलाते हैं।