अलग अलग पर हम सब एक जैसे कक्षा तीसरी पर्यावरण अध्ययन अध्याय 2
कक्षा तीसरी पर्यावरण अध्ययन अध्याय 2 अलग अलग पर हम सब एक जैसे
अपनी हथेली के चित्र को अपने साथी की हथेली के चित्र से मिलाकर पता करो

- 1. क्या दोनों की हथेली समान हैं?
- 2. किसकी हथेली बड़ी है?
- 3. किसके हाथों की उंगलियाँ छोटी हैं ?
- 4. अपने दोनों हाथों की हथेलियों की रेखाएँ देखो, क्या ये रेखाएँ एक सी हैं ?
अब चॉक की सहायता से जमीन पर अपने दायें पैर के पंजे का चित्र बनाओ।
इस कार्य में आप अपने साथी की मदद ले सकते हो। उसी चित्र पर अपने साथी के दायें पैर के पंजे का चित्र भी बनाओ और देखो
- क्या दोनों के पंजे बराबर हैं? किसका पंजा लम्बा है?
- अपने दो साथियों के चेहरों को ध्यान से देखो क्या दोनों के चेहरे एक जैसे हैं?
- कक्षा के बाकी बच्चों के चेहरों को भी देखो किन-किन बच्चों के चेहरे गोल हैं? –
- किन बच्चों के चेहरे लम्बे हैं?
अपनी कक्षा के सबसे लम्बे एवं सबसे छोटे बच्चे का नाम लिखो किसका कद लम्बा है?
- किसका कद छोटा है?
- हम सभी के शरीर के अंग एक जैसे होते हुए भी आकार व बनावट आदि में अलग-अलग होते हैं।