अभियान गीत कक्षा 6 हिन्दी पाठ 1
डॉ. हरिवंश राय बच्चन जी के कविता अभियान गीत में नन्हें बच्चों के माध्यम से मातृ भूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और कर्तव्य का बोध कराते हुए देशभक्ति के प्रति लोगों का आह्वान कर रहे हैं। साथ ही देश के लिए बलिदान होने की भावना अपने में समाहित करने का संदेश दे रहे हैं।
अभियान गीत कक्षा 6 हिन्दी पाठ 1
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के |
धर्म अलग हों, जाति अलग हों, वर्ग अलग हों,
भाषाएँ, पर्वत, सागर तट, वन, मरुथल, मैदानों से हम आएँ ।
फौजी वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के,
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के |
शब्दार्थ :- मरुथल – मरूस्थल,
हिन्दुस्तान की जिस मिट्टी में हम सब खेले – खाए हैं,
जिसके रजकण को हम ममता-समता से अपनाए हैं,
कर्ज चुकाने हैं हमको उन रजकण के एहसान के ।
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के |
शब्दार्थ :- रजकण- धूल के कण, मिट्टी, एहसान – भलाई, उपकार,
जिसकी पूजा में सदियों से श्रम के फूल चढ़ाए हैं,
जिसकी रक्षा में पुरखों ने अगणित शीश कटाए हैं।
हम रखवाले पौरुषवाले उसके गौरव मान के
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के ॥
शब्दार्थ :- सदियों सौ – वर्षों का समूह, शताब्दी, पौरूष- पराक्रम, पुरुषार्थ, गौरव -प्रतिष्ठा, आदर, महिमा।
हम गिर जाएँ किंतु न गिरने देंगे देश निशान को,
हम मिट जाएँ किंतु न मिटने देंगे हिन्दुस्तान को ।
हम हैं सबसे आगे रहते अवसर पर बलिदान के
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के ||
शब्दार्थ :- निशान-चिह्न, बलिदान- आत्मदान।
जो वीरत्व-विवेक समर में हम सैनिक दिखलाएँगे,
उसकी गाथाएँ भारत के गाँव नगर, घर गाएँगे।
अनगिन कंठों में गूंजेंगे बोल हमारे गान के
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के ||
शब्दार्थ :- वीरत्व – वीरता, पराक्रम, विवेक बुद्धि, समर-युद्ध, गाथाएँ – कहानियाँ, अनगिन-अनंत, – जिसको गिना न जा सके।
अभ्यास पाठ से
1. अभियान गीत से क्या तात्पर्य है?
2. बालक भारत की मिट्टी की महिमा का गान क्यों कर रहा है?
3. सैनिक देश के लिए क्या प्रतिज्ञा करते हैं?
4. अनेकता में एकता’, यह भारत की विशेषता है। यह भाव कविता की किन-किन पंक्तियों में छिपे हैं उन्हें लिखिए?
धर्म अलग हों, जाति अलग हों, वर्ग अलग हों,
भाषाएँ, पर्वत, सागर तट, वन, मरुथल, मैदानों से हम आएँ ।
फौजी वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के,
5. भारत माता के बेटे सीना तानकर चलने की बात क्यों करते हैं?
6. कवि अभियान गीत माध्यम से भारत माता का कौन सा कर्ज चुकाने की बात करते हैं?
7. मातृभूमि की रक्षा के लिए सैनिक क्या-क्या करते हैं? |
8. सैनिक खुद मिटकर देश के किन निशानों को बचाना चाहते हैं?
9. कवि सैनिकों की वीरगाथा को गाँव, नगर, घर तक क्यों पहुँचाना चाहता है?
10. बालक भारत की मिट्टी की महिमा का गान किस तरह कर रहा है? अपनी भाषा में लिखिए।
11. निम्नलिखित पद्यांशों के भावार्थ लिखिए –
(क) कर्ज चुकाने हैं हमको, उन रजकण के एहसान के भारत माता के बेटे हम, चलते सीना तान के |
(ख) हम गिर जाएँ, किन्तु न गिरने देंगे देश निशान को, हम मिट जाएँ, किन्तु न मिटने देंगे हिन्दुस्तान को ।
पाठ से आगे
1. भारत की सुरक्षा के लिए सैनिक सदैव तत्पर रहते हैं। अगर आपको देश के लिए कुछ करने का अवसर मिल जाये तो आप कौन सा काम करना चाहेंगे?
2.किसी सैनिक या फौजी को देखकर आपके मन में उनके परिवार वालों के प्रति कौन से भाव आते हैं? उन भावों को अपने शब्दों में लिखिए।
3. अपने देश के प्रति हम सभी के कई कर्तव्य हैं। वैसे ही अपने विद्यालय के प्रति भी हमारे कर्तव्य हैं। कोई चार कर्तव्य जो आप अपने विद्यालय के प्रति निष्ठापूर्वक करना चाहते हैं। उन्हें लिखिए।
- अपने गुरुओं, शिक्षकों अथवा शिक्षिकाओं का अभिवादन करें
- सभी सहपाठियों से मिलकर रहें
- जो भी पाठ पढ़ाते हैं वह उसे ध्यानपूर्वक सुने तथा आत्मसात् करे ।
- वे जो भी कार्य करने के लिए कहते हैं उसे तुरंत ही पूर्ण करने की चेष्टा करे ।
4. देश की रक्षा करने वाले फौजी वर्दी पहनते हैं। वर्दी पहनने के क्या कारण हो सकते हैं? अपने विचार लिखिए।
यह नागरिकों के मन-मस्तिष्क को एक निशान बनाता है.
5. राष्ट्र के प्रति नागरिकों के क्या-क्या कर्तव्य हैं उन्हें लिखिए?
राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्य
- लोगों को सरकार के बनाये हुये सभी नियमों और कानूनों का पालन करना चाहिये।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिये।
- उन्हें जरुरतमंद लोगों के लिये समाधान उपलब्ध कराने चाहिये।
- सभी को अपने चारों ओर साफ-सफाई रखने के लिये स्वच्छता अभियान में भाग लेना चाहिये।
- बेकार वस्तुओं को कूड़ेदान में डालना और सार्वजनिक वस्तुओं की देखभाल करना सिखाना चाहिये।
- सभी को देश और संगी नागरिकों के प्रति ईमानदार और वफादार होना चाहिये।
- एक-दूसरे के लिये सम्मान की भावना रखनी चाहिये ।
- लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा में शामिल करना चाहिये और उनके स्वास्थ्य और बचपन की देखभाल करनी चाहिये।
- बच्चों को बाल-श्रम और अन्य अपराध करने के लिये मजबूर नहीं करना चाहिये।
- लोगों को अपने देश को दुनिया में सबसे अच्छा देश बनाने के लिये प्रयास करना चाहिये।
भाषा से
1. कविता में आए निम्न शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
शीश कटाना, सीना तान के चलना, कर्ज चुकाना।
- शीश कटाना – बलिदान देना
- सीना तान कर चलना – स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना
- कर्ज चुकाना – कर्तव्य पूरा करना
2. ‘क्या’ शब्द का प्रयोग करके बनाए गए इन प्रश्नवाचक वाक्यों को पढ़िए
(क) क्या आपका नाम मीना है? –
(ख) आपने खाने में क्या खाया?
भाषा में प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते हैं “हाँ ना” उत्तर वाले प्रश्न वाचक वाक्य और सूचनाओं की अपेक्षा रखने वाले प्रश्नवाचक वाक्य । पहले वाले वाक्य का उत्तर हाँ नहीं में ही होगा । इसमें क्या का प्रयोग हमेशा वाक्य में शुरू में ही होगा। ‘हाँ नहीं’ उत्तर वाले पाँच प्रश्न वाचक वाक्य सोचकर लिखिए।
‘हाँ नहीं’ उत्तर वाले पाँच प्रश्न वाचक वाक्य
- क्या आप कवि है ?
- क्या तुम गरीब हो ?
- क्या तुमने नहाया ?
- क्या मैं शिक्षक हूँ ?
- क्या तुमने चैनल सब्सक्राइब किया ?
3. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
पर्वत, सागर, वन, फूल ।
पर्वत — शैल, नग, भूधर, पहाड़, अंचल, महीधर, गिरि, भूमिधर, तुंग, अद्रि।
सागर — समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि, पारावार, सिंधु, नीरनिधि, नदीश, पयोधि, अर्णव, पयोनिधि, रत्नाकर, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि।
वन- कानन , जंगल
फूल- पुष्प, प्रसून, कुसुम, सुमन.
4. निम्नलिखित उदाहरणों को पढ़कर योजक चिन्हों वाले ऐसे ही पाँच शब्द पाठ से छाँटकर लिखिए |
जैसे माता-पिता, गौरव-गाथा
योजक चिन्हों वाले पाँच शब्द
- खेले – खाए
- ममता -समता
- वीरत्व-विवेक
- सागर-तट
- मातृ-भूमि
5. एक वचन से बहुवचन बनाने का एक उदाहरण नीचे दिया गया है।
गाथा………..गाथाएँ,
निम्न का बहुवचन भी लिखिए ।
- कथा………कथाएँ
- विपदा……….विपदाएँ
- माता……..माताएँ
- लता……..लताएँ
- माला……….मालाएँ
6. निम्नलिखित पंक्ति बहुवचन की द्योतक है। इसे एकवचन में लिखिए।
कर्ज चुकाने है हमकों, उस रजकण के एहसान के ।
एकवचन में- कर्ज चुकाना है मुझको, उस रजकण के एहसान के ।
योग्यता विस्तार
1. भारत के राष्ट्रीय चिह्न, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय गान आदि के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के राजकीय धरोहरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कीजिए ।
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह् – अशोक स्तम्भ
अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह् अशोक स्तम्भ मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में बनवाये गए स्तम्भ से लिया गया है. 26 जनवरी 1950 में इसे अंगीकृत किया गया था जब भारत गणराज्य बना. अशोक के स्तंभ शिखर पर देवनागरी लिपी में “सत्यमेव जयते” लिखा है (सच्चाई एकमात्र जीत) जो मुनडका उपनिषद (पवित्र हिन्दू वेद का भाग) से लिया गया है.
भारत का राष्ट्रीय गान – जन गण मन
24 जनवरी 1950 में संवैधानिक सभा द्वारा भारत के राष्ट्रगान ‘जनगणमन’ को आधिकारिक रुप से अंगीकृत किया गया था. रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा ये गान लिखा गया था. इसे पहली बार 27 दिसंबर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कलकत्ता सत्र में गाया गया था. सम्पूर्ण गीत या गान को गाने में लगभग 52 सेकंड का समय लगता है हालाँकि इसका लघु संस्करण (पहली और अंतिम पंक्ति) को पूरा करने में केवल 20 सेकेंड का समय लगता है.
भारत का राष्ट्रीय पशु – बाघ

भारत के राष्ट्रीय पशु के रुप में बाघ या रॉयल बंगाल टाइगर को अप्रैल 1973 में घोषित किया गया था. इसके शरीर पर चमकदार पीली पट्टी होती है. ये बड़े आराम से वायुशिफ के जंगलों में दौड़ सकता है और अत्यंत शक्तिशाली, मज़बूती और भारत के गर्व का प्रतीक है. बाघों की अधिकतम उम्र लगभग 20 साल होती है. तेज फुर्ती और शक्ति के कारण बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु माना गया है. इसका जन्तु वैज्ञानिक नाम ‘पैन्थरा टाईग्रिस’ है.
भारत का राष्ट्रीय पक्षी – मोर
भारतीय मोर पक्षी एकता के सजीव रंगों और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करता है. ये सुन्दरता, गर्व और पवित्रता को भी दिखाता है. भारतीय वन्यजीव (सुरक्षा) की धारा 1972 के तहत संसदीय आदेश पर सुरक्षा प्रदान की गयी है. हिन्दू धर्म में इसे भगवान मुरुगा का वाहन माना जाता है जबकि ईसाईयों के लिये ये “पुनर्जागरण” का प्रतीक है.
2. देश के वीर शहीदों एवं महापुरुषों के चित्रों का संकलन कर फाईल बनाइए ।

3. भारत के उस पड़ोसी देश के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए जो भारत के लिए हमेशा खतरा बना रहता है।
पाकिस्तान
पाकिस्तान दक्षिण एशिया का एक देश है। यह लगभग 243 मिलियन लोगों की आबादी के साथ दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है, और इंडोनेशिया के ठीक पीछे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है । पाकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 33वां सबसे बड़ा देश है . दक्षिण में ओमान की खाड़ी , और पूर्व में भारत , पश्चिम में अफगानिस्तान , दक्षिण-पश्चिम में ईरान और उत्तर – पूर्व में चीन से लगती है । इस्लामाबाद देश की राजधानी है, जबकि कराची इसका सबसे बड़ा शहर और वित्तीय केंद्र है।
4. अपने देश के प्रति आपके अनेक कर्तव्य हैं, जिन्हें आपको करना चाहिए। ऐसे कोई पाँच कर्तव्य लिखिए जिन्हें आप निष्ठापूर्वक करते हैं।
राष्ट्र के प्रति कर्तव्य
- देश को स्वच्छ रखना
- गरीब की मदद करना.
- सभी का सम्मान करना,
- मतदान के लिए जागरूक करना,
- बाल श्रम का विरोध करना ।
5. महापुरुषों के नारों को चार्ट में लिखिकर कक्षा में सजाएँ ।
महापुरुषों के नारा
नारा | द्वारा दिए गए |
---|---|
इंकलाब जिंदाबाद | भगत सिंह |
वंदे मातरम् | बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय |
भारत छोड़ो | महात्मा गांधी |
स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा | बाल गंगाधर तिलक |
तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूँगा | सुभाष चंद्र बोस |
जय हिन्द | सुभाष चंद्र बोस |
करो या मरो | महात्मा गांधी |
आराम हराम है | जवाहर लाल नेहरू |
जय जवान जय किसान | लाल बहादुर शास्त्री |
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान | अटल बिहारी वाजपेयी |
वापस वेदों की ओर | स्वामी दयानंद सरस्वती |
एक धर्म, एक जाति और एक भगवान मानव जाति के लिए | नारायण गुरु |