सरगुजा संभाग में पर्यटन
सरगुजा संभाग में पर्यटन
छत्तीसगढ़ प्रकृति की गोद में बसे होने के कारण प्राकृतिक दृश्यों से भरा हुआ है। प्राचीन साम्राज्यों एवं राज्यों का केन्द्र स्थल होने के कारण अनेक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थानों से परिपूर्ण है। साथ ही, धार्मिक सम्प्रदायों की उत्पत्ति तथा प्रचार-स्थली होने के कारण यहाँ अनेक धार्मिक स्थान हैं और इसी तरह वाणिज्य और औद्योगिक नगर भी स्थित हैं। यहाँ गोदावरी, शबरी, इन्द्रावती, महानदी, शिवनाथ, लीलाधर, सोन, नर्मदा आदि नदियों के पावन तटों पर अनेक राज्यों तथा सम्प्रदायों का उदय और अस्त हुआ है। परिणामस्वरूप इसके अवशेष दुर्गो और राज-प्रासादों, मन्दिरों, चैत्यों, आश्रमों और क्षेत्रों के रूप में आज भी उसके गौरवमयी अतीत की याद दिला रहे हैं।
इस प्राकृतिक स्थली में शिलाओं पर प्राचीन इतिहास और पुरातत्त्व की अमर कहानी अमिट अक्षरों में अंकित है। प्रकृति और मानव दोनों के सम्मिलन से इस प्रदेश में अनेक महत्त्वपूर्ण दृश्यों, स्थलों की सृष्टि हुई है।
सरगुजा संभाग के जिले
- कोरिया
- सूरजपुर
- बलरामपुर
- सरगुजा
- जशपुर